खारुन नदी पार करते समय फिसली बाइक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुर्ग-भिलाई, 18 सितंबर 2026। दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में खारुन नदी पार करते समय बाइक फिसलने से बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार दो लोग नदी में गिर गए, जिसमें एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया, जबकि दूसरा किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित बाहर निकल आया। सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ ने डीप ड्राइविंग की मदद से नदी से शव बरामद कर लिया।

एनीकेट पार करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम ओदरागहन और तर्रागोंदी के बीच खारुन नदी पर बने एनीकेट से बाइक सवार दो व्यक्ति नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक फिसल गई और दोनों नदी में गिर पड़े। पानी के तेज बहाव में एक व्यक्ति बह गया, जबकि दूसरा तैरकर किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया।

हादसे की सूचना मिलते ही रानीतराई पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण तत्काल शव की तलाश में परेशानी हुई। इसके बाद शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

डीप ड्राइविंग की मदद से मिला शव
एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद डीप ड्राइविंग की मदद से नदी में तलाश की और युवक का शव बरामद कर लिया। मृतक की पहचान सुरेंद्र यादव निवासी तर्रागोंदी, थाना भखारा, जिला धमतरी के रूप में हुई है। रानीतराई थाना प्रभारी हुबलाल चंद्राकर ने बताया कि ओदरागहन से तर्रागोंदी जाने के दौरान बाइक सवार दोनों लोग खारुन नदी पर बने एनीकेट को पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक फिसलने से दोनों नदी में गिर गए। एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया, जबकि दूसरा सुरक्षित बाहर निकल आया। मृतक की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Next Post

बूचड़खाने ले जाए जा रहे 8 मवेशी पकड़े

शेयर करेपिकअप समेत 12.30 लाख की संपत्ति जब्त, 5 गिरफ्तार इंडिया रिपोर्टर लाइव  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 18 सितंबर 2026। गौरेला पुलिस ने मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से आठ पशु बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों […]

You May Like

आखिरकार चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला....|....गुजरात की कंपनी में आग से अफरा-तफरी....|....क्षेत्रीय हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ भारत-इस्राइल का मतदान....|.... शराब के लिए मारपीट और एसईसीएल खदान डकैती में 6 आरोपी गिरफ्तार....|....बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन साझा करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग....|....जनहित क्रांति पार्टी पर प्रतिबंध एक साल बढ़ा....|....अब उज्जैन में होगी भगवान कृष्ण पर रिसर्च, बनेगी हाईटेक लाइब्रेरी....|....माफी के बाद भी निशाने पर बाबा बागेश्वर....|....सरकार और सिंडिकेट के सांठगांठ से छत्तीसगढ़ बना अवैध नशे का गढ़ - कांग्रेस....|....पटवारियों की मांगों पर बातचीत करने के बजाय निलंबित करना भाजपा सरकार की तानाशाही और दमनकारी मानसिकता - कांग्रेस