भारत-अमेरिका के गहराते संबंधों से पाकिस्तान को कोई फर्क नहीं पड़ता: रक्षा मंत्री आसिफ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 18 जून 2023। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत के साथ संबंधों को गहरा करने से  इस्लामाबाद को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि इससे उनको ‘‘कोई समस्या नहीं है”, बशर्ते इससे पाकिस्तान को कोई नुकसान न हो। मीडिया में शनिवार को आयी खबरों में यह जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के न्योते पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 20 जून की आधिकारिक अमेरिका यात्रा से पहले आयी है।

इस यात्रा के दौरान अमेरिका और भारत के बीच स्वास्थ्य, तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और रक्षा… इन पांच महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा होगी। रक्षा मंत्री ने भारत द्वारा अमेरिका के साथ संबंधों को प्रगाढ़ किए जाने के संबंध में सवाल का जवाब देते हुए उक्त बातें कहीं। उनका इस संबंध में साक्षात्कार शनिवार को ‘न्यूज वीक’ में प्रकाशित हुआ है। आसिफ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अमेरिका के भारत के साथ साझेदारी बढ़ाने से हमें कोई दिक्कत नहीं है, अगर इससे पाकिस्तान को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है तो।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पड़ोसियों और क्षेत्रीय साझेदारों के अच्छे संबंध चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी चीन के साथ साझा सीमा है, हमारी अफगानिस्तान, ईरान, भारत के साथ साझा सीमा है। अगर संबंध अच्छे नहीं हैं तो, हम उनके साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाना चाहेंगे। हम शांति से जीना चाहते हैं। अगर शांति नहीं है तो हम कभी भी अपनी अर्थव्यवस्था को बेहतर नहीं बना सकते हैं।”  

Leave a Reply

Next Post

'आप' ने की केंद्र सरकार की आलोचना, कहा- मणिपुर जल रहा और मोदी सरकार विकास यात्रा करके जश्न मना रही

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 जून 2023। आम आदमी पार्टी (आप) ने मणिपुर के हिंसा से दहलने के दौरान दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘विकास यात्रा’ को लेकर शनिवार को उसकी आलोचना की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से स्थिति को शीघ्रता से नियंत्रित करने को कहा। आप […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल