विदेशी कैदियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा क्यों नहीं?, दिल्ली हाईकोर्ट ने जेल अधिकारियों से पूछा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दिल्ली हाईकोर्ट ने जेल में कैदियों के सामने आने वाले मुद्दों के सिलसिले में जेल प्राधिकार से एक अधिकारी के उपस्थित होने के लिए कहा और पूछा कि विदेशी कैदियों को उनके परिवारों से बात करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा क्यों नहीं दी जाती।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्राओं और दिल्ली दंगों की आरोपी नताशा नरवाल और देवांगना कालिता की जेल सुधार संबंधी याचिका पर सुनवाई कर रही जस्टिस रेखा पल्ली ने कहा कि विदेशी परिवारों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग क्यों नहीं कराई जाती? आप फोन कॉल की इजाजत दे रहे हैं। आपको अपडेट होना पड़ेगा। जेल महानिदेशक की ओर से वकील गौतम नारायण ने कहा कि इस पहलू पर और अधिक सहायता तथा इस नीति के पीछे कारणों की सही से व्याख्या संबंधित अधिकारी ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सक्षम अधिकारी को उपस्थित होने के लिए कहा जाए। हाईकोर्ट ने कहा कि 10 सितंबर को सुनवाई की अगली तारीख पर मामले के जानकार अधिकारी प्रतिवादी की ओर से मौजूद रहें। नरवाल और कालिता की ओर से वकील अदित एस. पुजारी ने कहा कि मामले में उठाई गई अनेक शिकायतों पर अधिकारियों ने ध्यान दिया है, लेकिन कुछ मुद्दे हैं जिन्हें देखना होगा।

हाईकोर्ट ने दिल्ली में अपराध दर में वृद्धि का संज्ञान लिया

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में अपराध के बढ़ते मामलों का शुक्रवार को संज्ञान लिया और दिल्ली सरकार से कहा कि वह कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों और सजायाफ्ता कैदियों को दी गई अंतरिम जमानत बढ़ाने के आदेशों के प्रभाव पर एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे। जस्टिस विपिन सांघी, जस्टिस रेखा पल्ली और जस्टिस तलवंत सिंह की बेंच ने यह भी कहा कि वर्तमान में दिल्ली के किसी भी जेल परिसर में कोविड-19 का कोई मामला नहीं है और सरकार से इस पहलू पर एक रिपोर्ट दाखिल करने को भी कहा है। बेंच ने कहा कि समाचार पत्रों की खबरें बताती हैं कि अपराध दर में वृद्धि हुई है। हमारे 20 अप्रैल, 2021 के आदेश के मद्देनजर अंतरिम आदेशों के विस्तार और अंतरिम जमानत के विस्तार के प्रभाव के संबंध में दिल्ली सरकार को एक रिपोर्ट दाखिल करने दें। अदालत ने सभी अंतरिम आदेशों को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया, जो कि 16 जुलाई को समाप्त हो रहे हैं। अदालत मामले में आगे 27 जुलाई को सुनवाई करेगी। अदालत ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया जैसा कि उसने पिछले साल मार्च में किया था जब कोविड​​-19 के प्रकोप के मद्देनजर लॉकडाउन लागू किया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

पश्चिमी चंपारण में संदिग्ध हालात में 16 की मौत, पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए पांच लोग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में दो-तीन दिन के दौरान संदिग्ध हालात में 16 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही, पूछताछ के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं