एससीओ बैठक में जयशंकर आज करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, व्यापार-अर्थव्यवस्था पर होगा फोकस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 नवंबर 2022। विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्षों की परिषद (सीएचजी) की 21वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह बैठक वर्चुअल प्रारूप में होगी। सीएचजी बैठक सालाना आधार पर आयोजित की जाती है, सामान्य तौर पर इसमें सदस्य देशों के विदेश मंत्री भाग लेते हैं। इसका प्रमुख फोकस सदस्य राष्ट्रों के व्यापार और अर्थव्यवस्था पर केंद्रित होता है। बैठक में सगंठन के वार्षिक बजट को मंजूरी दी जाएगी। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक में एससीओ के सदस्य देश, पर्यवेक्षक देश, एससीओ महासचिव और एससीओ क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी ढांचे (रैट्स) के कार्यकारी निदेशक शामिल होंगे। बैठक में तुर्कमेनिस्तान और अन्य आमंत्रित अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है।

2001 में हुई थी स्थापना
शंघाई सहयोग सगंठन (एससीओ) की स्थापना 2001 में शंघाई में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्राध्यक्षों ने एक शिखर सम्मेलन में की थी। इन वर्षों में यह दुनिया के सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है। 2017 में भारत और पाकिस्तान इसके स्थायी सदस्य बने थे।

पिछले माह हुआ था शिखर सम्मेलन
वार्षिक एससीओ शिखर सम्मेलन पिछले महीने उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद में हुआ था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और समूह के अन्य नेताओं ने भाग लिया था।

Leave a Reply

Next Post

देश के स्टील मैन जमशेद जे ईरानी का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 नवंबर 2022। देश के स्टील मैन कहे जाने वाले जमशेद जे ईरानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार (31 अक्तूबर) रात जमशेदपुर में अंतिम सांस ली। वह 86 साल के थे। यह जानकारी टाटा स्टील की ओर से […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं