नहीं सहेंगे दबाव, भले बढ़ जाए तनाव! अमेरिका से वार्ता से पहले रूस को लेकर भारत का क्लियर स्टैंड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 अप्रैल 2022। अमेरिका के साथ अगले सप्ताह होने वाले टू-प्लस-टू वार्ता से पहले भारत ने रूस के साथ आर्थिक संबंधों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि किया है। रूस अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। वहीं, सरकार मौजूदा परिस्थितियों में दोनों देशों के बीच स्थापित संबंधों को स्थिर करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सरकार ने रूस के साथ व्यापार संबंधों में कटौती के लिए भारत पर किसी भी अंतरराष्ट्रीय दबाव से इनकार किया है। उसने कहा कि दोनों देश एक भुगतान तंत्र को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहा है, जो उन्हें व्यापार करने की अनुमति देगा। अमेरिका रूस से भारतीय तेल के आयात में कोई तेजी नहीं चाहता है, लेकिन भारत सरकार ने साफ कह दिया है कि भारत के वैध ऊर्जा लेनदेन का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

प्रतिबंधों की बात चल रही है लेकिन यह पूरे व्यापार पर नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “बहुत सारा व्यापार एकसाथ चल रहा है, तेल का व्यापार भी। हमारा ध्यान रूस के साथ अपने स्थापित आर्थिक संबंधों को बनाए रखने और स्थिर करने पर है।” उन्होंने कहा कि भारत रूस के साथ अपने संबंधों के बारे में बहुत खुला रहा है। प्रवक्ता अमेरिकी चेतावनी वाले देशों के बयानों से संबंधित सवालों का जवाब दे रहे थे। 

सरकार ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 अप्रैल को चौथे भारत-अमेरिका 2+2 संवाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। वार्ता के एजेंडे में यूक्रेन की स्थिति के हावी होने की संभावना है। जयशंकर अपने अमेरिकी समकक्ष सचिव ब्लिंकन से अलग से मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022: मुंबई इंडियंस में खिलाड़ियों के लटके चेहरे पर कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बातों से भरा जोश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 08 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद किसी एक खिलाड़ी को दोषी ठहराने के बजाय कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार तीसरी हार के बाद टीम के साथियों से कहा कि वे आने वाले मैचों में लक्ष्य तक […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक