‘आज जो कुछ भी हो रहा, वह कांग्रेस की वजह से है…’, मणिपुर के हालात पर बोले मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 16 अप्रैल 2024। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में शांति बहाल करने के आश्वासन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके दौरे ने लोगों के बीच भरोसा पैदा किया है। उन्होंने राज्य में हिंसा के लिए कांग्रेस पार्टी को दोषी ठहराया और कहा कि अगर देश की सबसे पुरानी पार्टी ने सीमा पर बाड़ नहीं लगाई होती तो प्रवासियों की आमद को रोका जा सकता था। एक इंटरव्यू में बीरेन सिंह ने कहा, “मणिपुर के लोग इसी का इतजार कर रहे थे कि गृह मंत्री आएं और कुछ भरोसा दिलाएं। उन्होंने सीमा पर बाड़ लगाने, फ्री मूवमेंट रिजीम (एफएमआर) और अवैध प्रवासियों के बारे में सबकुछ कहा। लेकिन सबसे खास बात उन्होंने यह कही कि मणिपुर में शांति बहाल करते समय राज्य की एकता और अखंडता को नहीं छुआ जाएगा। जब तक भाजपा है, मणिपुर को कुछ नहीं होगा।

उन्होंने कहा, “यह बहुत बड़ा बयान है। भाजपा वहीं करती है जो वह कहती है। उनके (अमित शाह) बयान के बाद मणिपुर के लोग बहुत शांत हैं। शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा कार्यकाल शुरू होने के साथ ही मणिपुर की एकता और अखंडता को छुए बिना राज्य में शांति लाना सरकार की प्राथमिकता होगी।” बीरेन सिंह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसने सीमा पर बाड़ लगा दी होती, तो स्थिति इतनी खराब नहीं होती। 

बीरेन सिंह ने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की नीति अपनाई है। आज जो कुछ भी हो रहा है, वह उन्हीं की वजह से हो रहा है। अगर उन्होंने अपने समय में सीमा पर बाड़ लगा दी होती, तो (अवैध प्रवासियों की) इतनी आमद न होती। प्रशासनिक सुविधाओं के बारे में बात करने वाली कांग्रेस कौन होती है। भाजपा कहती है कि जनसांख्यिकी या अखंडता का एक इंच भी नहीं बदला जाएगा। लेकिन चर्चा के साथ शांति बहाल की जाएगी।”  

Leave a Reply

Next Post

जम्मू पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, कहा - जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद दम तोड़ रहा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू: आज गृहमंत्री अमित शाह जम्मू के पलौड़ा में पहुंचे हैं। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जम्म-कश्मीर में आतंकवाद दम तोड़ रहा है। काफी लंबे समय से पथराव और गोलीबारी की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मोदी […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए