पीएम किसान सम्मान निधि योजना में जिले का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

indiareporterlive
शेयर करे

नई दिल्ली में अवार्ड ग्रहण किया कलेक्टर ने  

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 24 फरवरी 2021। बिलासपुर जिले कोे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केे क्रियानवयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन के लिए राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुआ है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा आज ए.पी. शिन्दे हाॅल, भारतीय कृषि अनुसंधान संगठन पूसा नई दिल्ली में आयोजित गरिमामयी समारोह में कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर के हाथों यह अवार्ड ग्रहण किया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चैधरी भी उपस्थित थे।  

समारोह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के राज्य नोडल अधिकारी जी.के.निर्माम ने इस उल्लेखनीय कार्य के लिए छ.ग. प्रदेश को मिले सम्मान का प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले को अधिक से अधिक किसानों का आधार प्रमाणीकरण कर व उन्हें सम्मान निधि का लाभ दिलाने के लिए यह अवार्ड दिया गया है।

जिले में 9 हजार 310 किसानों का आधार प्रमाणीकरण कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने में बिलासपुर अव्वल रहा। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दो वर्ष पूर्ण होने पर इसके क्रियान्वयन में देश में श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले वाले राज्यों एवं जिलों का चयन अवार्ड हेतु किया गया।  

Leave a Reply

Next Post

तेल के बढ़े दामों के विरोध में ममता की ई-बाइक रैली, गले में लटकाया महंगाई का पोस्टर

शेयर करेतेल कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध सड़क पर उतरीं सीएम ममता बनर्जी इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 25 फरवरी 2021। पश्चिम बंगाल में TMC बनाम BJP की सियासी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बढ़ती महंगाई को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध किया। गले में […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट