हवाई के जंगलों में भड़की आग से मरने वालों की संख्या हुई 89, अबतक की सबसे बड़ी आपदा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 13 अगस्त 2023। अमेरिका के हवाई में स्थित माउई के जंगलों में लगी भीषण आग को चार दिन से ज्यादा समय हो गया है। आग कितनी तेज है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों को निकाले जाने के दौरान लपटों में फंसकर अभी तक 89 लोगों की जान जा चुकी है। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बचाव टीम लगातार लाहैना में जिंदा बचे लोगों की तलाश में जुटी हुई है। 

क्षेत्र को पहुंचा इतना नुकसान

इस बीच, एक एजेंसी ने शहर के नुकसान के बारे में बताया। संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (फेमा) के अनुसार, लाहैना में अभी तक 2,200 से अधिक संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं, 2,100 एकड़ यानी 850 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र आग की भेंट चढ़ गए हैं। कहा जा रहा है कि इसके पुनर्निर्माण में करीब 5.5 अरब डॉलर तक का खर्च आएगा। 

पीड़ितों को मदद पहुंचाना लक्ष्य

गवर्नर जोश ग्रीन ने चेतावनी दी कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि जहां हम लोगों को एकजुट कर सकते हैं, वहां पूरी कोशिश की जा रही है। हमारा लक्ष्य पीड़ित लोगों को आवास दिलाना, उन्हें स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना और फिर शहर का पुनर्निर्माण करना है। वहीं, राज्य की अटॉर्नी जनरल ऐनी लोपेज ने कहा कि वह आग लगने से पहले और उसके दौरान लिए गए निर्णयों की समीक्षा शुरू कर रही हैं।

इन कारणों से भड़की आग

अधिकारियों ने दावा किया कि जंगल में आग कई वजह से लगी है। जैसे- संचार नेटवर्क की विफलता, एक तटीय तूफान से शक्तिशाली हवा के झोंके और दर्जनों मील दूर एक अलग जंगल में लगी आग।

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह ने 'तिरंगा यात्रा' को दिखाई हरी झंडी, बोले- हमें देश के लिए जीने से कोई रोक नहीं सकता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अगस्त 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में ‘तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे। इस मौके पर अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़