अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयाेग से “सृजन संस्था” कोरिया जिले के तीन ब्लाकों के ग्रामीणों इलाकों में कर रही राहत सामाग्री का वितरण

indiareporterlive
शेयर करे

 साजिद खान

 छत्तीसगढ़ कोरिया (इंडिया रिपोर्टर लाइव) – अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के आर्थिक सौजन्य से सृजन संस्था कोरिया जिले के तीनो ब्लाक मनेन्द्रगढ ,भरतपुर , सोनहत ब्लाक के ग्रामीण इलाकों में राहत सामाग्री वितरण करने का काम कर रही है। जिसमें विधवा , परित्यक्ता , भूमिहीन अति गरीब बुजुर्ग , प्रवासी मजदूर शामिल हैं।राहत सामाग्री में दाल 2 किलो, तेल 2 लीटर , चीनी 1 किलो , नमकीन 1 पैकेट , बिस्कट 1 पैकेट , घडी पाउडर 500 ग्राम , साबून ५ पीस , जीरा 100 ग्राम , नमक 1 किलो , मिर्ची 200 ग्राम , धनिया 200 ग्राम , हल्दी 200 ग्राम,  आलू 2 किलो , प्याज 2किलो , सोयाबडी 500 ग्राम की बंधी हुई बोरी सहयोगी संस्था सृजन के द्वारा गांव में बनाए गए अपने महिला संगठनों के माध्यम से विधवा, परित्यक्ता, और भूमिहीन अति गरीब बुजुर्ग का सर्वे करवा कर उन ग्रामीणों के लिए गांवों मे पहुंच कर राहत सामाग्री वितरण कर रहे हैं।

 सृजन संस्था के फील्ड एक्जीक्यूटिव कोआर्नेडिनेटर बलराम ने जानकारी में बताया कि जिस संस्था में हम काम करते हैं । उसका नाम सृजन है । इस समय कोविड – 19 महमारी पर हम राहत सामग्री वितरण का काम कर रहे हैं । इन्होने बताया कि हमारी संस्था सृजन को अजीम प्रेम जी फांउंडेशन की तरफ से डायरेक्ट फंडींग की जा रही है और हमारे लगभग 250 स्टाफ ने भी अपनी सेलरी से भी राशि कलेक्शन कर इसमे योगदान इसमें किया हुआ है। कोरिया जिले के तीन ब्लाक मनेन्द्रगढ, भरतपुर, सोनहत के सात सौ छियासी परिवारों में एक परिवार पर सात सौ छियासी रूपए राहत सामाग्री के रूप में खर्च कर रहे हैं । जिसमें विधवा, परित्यक्ता , भूमिहीन और जो प्रवासी मजदूर ( 5-6 साल बाद वापस अपने घर लौटने वाले ) जिनका राशन राशन कार्ड नही है। उनको राहत सामाग्री पहुंचाना है। इस तरह हम काम कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Next Post

वन विभाग ने की पौधारोपण में लाखो की गड़बड़ी, जनपद सदस्य ने कही वन मंत्री से लिखित शिकायत करने की बात

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव ताहिर अली रतनपुर– वन परिक्षेत्र में पौधारोपण की आड में वन विभाग द्वारा की गई बड़ी गड़बड़ी सामने आ रही हैं l जनपद सदस्य कन्हैया गंधर्व ने शिकायत की हैं कि वन विभाग के द्वारा मात्र 40% ही पौधे लगाए गए हैं और पौधा रोपण के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां