भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान के फूले हाथ-पांव, 23 भारतीयों को निकाला व वीजा सुविधाएं भी की रद्द

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अप्रैल 2025। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) सीजन 10 के दौरान काम कर रहे 23 भारतीय नागरिकों को वापस भारत भेज दिया है। यह निर्णय हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया है, जिसमें 26 भारतीय पर्यटक मारे गए थे। पाकिस्तान पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि PSL के प्रसारण दल में शामिल इन 23 भारतीयों को लाहौर से वाघा सीमा के रास्ते भारत भेजा गया। यह कार्रवाई पाकिस्तान सरकार के आदेशों पर की गई। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन भारतीयों को बिना किसी अन्य कार्रवाई के सीधे सीमा पर पहुँचाकर भारत रवाना किया गया।

सीमाएं बंद, वीजा सुविधाएं भी रद्द
भारत ने पहलगाम हमले के बाद अटारी-वाघा सीमा को बंद करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए SAARC वीजा छूट योजना (SVES) भी रद्द कर दी है, जिससे पाकिस्तानी नागरिक अब विशेष अनुमति के बिना भारत नहीं आ सकेंगे। पाकिस्तान ने भी जवाबी कदम उठाते हुए वाघा सीमा को तत्काल प्रभाव से बंद करने का ऐलान किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत से आने-जाने वाला हर प्रकार का सीमापार यातायात फिलहाल पूरी तरह से निलंबित रहेगा। केवल पहले से वैध परमिट धारकों को वापस लौटने की अनुमति दी गई है। साथ ही पाकिस्तान ने भारतीय नागरिकों के लिए SAARC वीजा छूट के तहत जारी सभी वीजा रद्द कर दिए हैं, हालांकि सिख तीर्थयात्रियों को अस्थायी रूप से छूट दी गई है।

भारत पर लगाए गंभीर आरोप
पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने भारत पर आरोप लगाया कि वह पहलगाम जैसी घटनाओं का इस्तेमाल “संकीर्ण राजनीतिक हितों” को साधने के लिए कर रहा है। समिति ने कहा कि भारत के “प्रतिशोधी रवैये” से क्षेत्र में शांति और स्थिरता को खतरा पैदा हो रहा है।पाकिस्तान ने भारतीय मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “भारतीय राज्य नियंत्रित युद्धोन्मादी मीडिया” क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ावा दे रहा है, जिसे लेकर भारत को आत्मचिंतन करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

पहलगाम हमले पर राजनीतिक दलों को विशेष सत्र बुलाने के लिए सरकार से आग्रह करना चाहिए: कपिल सिब्बल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अप्रैल 2025। राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सरकार से मई में संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करें। उनका मानना है कि यह देश की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण