फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका: सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके दिग्गज एक्टर का निधन, सोते-सोते दुनिया को कहा अलविदा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 जून 2025। सिनेमा जगत में एक और दुखद खबर ने हलचल मचा दी है। ‘स्पाइडर-मैन’ और ‘बैटमैन फॉरएवर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके अनुभवी अभिनेता जैक बेट्स का निधन हो गया है। 96 वर्षीय जैक ने 19 जून, 2025 को कैलिफोर्निया स्थित अपने घर में नींद के दौरान अंतिम सांस ली। उनके परिवार के अनुसार, उनकी मौत शांति से सोते समय हुई। इस खबर की पुष्टि उनके भतीजे डीन सुलिवन ने की है।

चुपचाप अलविदा कह गए जैक

जैक बेट्स ने हॉलीवुड में कई दशकों तक काम किया और अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। परिवार ने बताया कि जैक पूरी तरह स्वस्थ लग रहे थे और हमेशा की तरह अपने घर में सोने गए थे, लेकिन अगली सुबह वह नहीं जागे। मौत की स्पष्ट वजह अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी विदाई ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे शोक में डुबो दिया है। फैंस और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बचपन से रंगमंच तक का सफर

11 अप्रैल, 1929 को फ्लोरिडा के मियामी में जन्मे जैक बेट्स का बचपन जर्सी सिटी में बीता। उन्होंने मियामी यूनिवर्सिटी से थिएटर में डिग्री ली और फिर अपने अभिनय के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए न्यूयॉर्क का रुख किया। वहां उन्होंने थिएटर से करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपने पैर जमाए।

लंबा और दमदार करियर

जैक ने अपने करियर की शुरुआत 1953 में ब्रॉडवे पर की, जब उन्होंने शेक्सपियर के क्लासिक नाटक ‘रिचर्ड III’ के रूपांतरण में एक सहायक भूमिका निभाई। 1960 से 1962 तक वे मिस्ट्री टीवी सीरीज ‘चेकमेट’ में नजर आए, जिसमें उन्होंने डेवलिन का किरदार निभाया। इस सीरीज से उन्हें काफी पहचान मिली।

इसके बाद वे लगातार बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनते गए। ‘गॉड्स एंड मॉन्स्टर्स’, ‘द असैसिनेशन ऑफ ट्रॉट्स्की’, ‘फॉलिंग डाउन’, ‘बैटमैन फॉरएवर’, ‘बैटमैन एंड रॉबिन’, और ‘स्पाइडर-मैन’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय की गहराई और विविधता से दर्शकों को प्रभावित किया।

Leave a Reply

Next Post

पहलगाम आतंकी हमला: एनआईए को बड़ी सफलता, लश्कर के आतंकियों को पनाह देने वाले 2 गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 22 जून 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। NIA ने बताया कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में दो लोगों को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं