यमन में वरिष्ठ सैन्य कमांडर के काफिले पर आतंकी हमला, कार बम धमाके में 5 सैनिकों की मौैत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 जनवरी 2026। यमन में वरिष्ठ सैन्य कमांडर के  काफिले पर हुए भीषण कार बम आतंकी हमले से देश में हड़कंप मच गया। इस हमले में जायंट्स ब्रिगेड्स के पांच सैनिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सैनिक घायल हो गए। सरकारी बयान के अनुसार, कार बम हमला उस समय हुआ जब सेना का काफिला अपने नियमित मिशन पर था। हमले में मारे गए सभी सैनिक जायंट्स ब्रिगेड्स से जुड़े थे। यमन सरकार ने मृत सैनिकों को ‘शहीद’ घोषित करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर किए।

इस आतंकी हमले में काफिले के कमांडर शुक्री की जान बच गई, लेकिन बम धमाके के छर्रों से उनके पैर में चोट आई है। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई। हमले में घायल तीनों सैनिकों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।यमन में लगातार हो रहे आतंकी हमलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार और सेना ने हमले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

यमन में वैध सरकार के समर्थन में गठित सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लहज प्रांत के जौला इलाके में हुए एक हमले की कड़ी निंदा की है। गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मालिकी ने कहा कि इस हमले में कई लोगों की मौत और कई के घायल होने की सूचना है। उन्होंने इस घात लगाकर किए गए हमले को “आपराधिक कृत्य” बताते हुए कहा कि यह सभी मानवीय और नैतिक मूल्यों के खिलाफ है।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में रफ्तार का कहर: मैग्नेटो मॉल के सामने कंटेनर–डंपर की भीषण टक्कर, दो गंभीर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 22 जनवरी 2026। राजधानी रायपुर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रिंग रोड नंबर–01 पर मैग्नेटो मॉल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भारी वाहन सड़क […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल