अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- पिछले 8 सालों में जनता से वसूली GST क्या नकद में दी जाएगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 22 सितंबर 2025। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि सरकार ने पिछले आठ सालों में जीएसटी के नाम पर जो वसूली की है, क्या वह जनता को नकद दी जाएगी। सपा प्रमुख ने जीएसटी संग्रह को लेकर जनता के हवाले से सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने जीएसटी की धनराशि लौटाने के लिए दस सवाल पूछे हैं। यादव ने अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर रविवार देर रात एक पोस्ट में कहा “जनता पूछ रही है भाजपा सरकार ने पिछले आठ सालों में जो वसूली जीएसटी के नाम पर की है, वो कुल राशि उप्र भाजपा सरकार के महाकुंभ मॉडल की तरह पुलिस द्वारा ‘घर’ पर ‘कैश’ पहुंचाई जाएगी।” यादव ने आगे पूछा, ⁠”या बीमे के अगले प्रीमियम में एडजस्ट की जायेगी? या डाइरेक्ट बेनेफ़िट के माध्यम से खातों में सीधे (खाते में) वापस आ जाएगी? ⁠या भाजपाइयों के ऊपर वादे का जो पंद्रह लाख बचा है, उसमें से घटाई जाएगी?”

सवालों की कड़ी में यादव ने पूछा, ⁠या होली-दीवाली के बहुत दिनों से लंबित पड़े सिलेंडरों के आश्वासन के साथ दो किस्तों में दी जाएगी? या कंपनियों से भाजपा को पिछले दरवाज़े से मिली राशि से चुकता की जाएगी? सपा प्रमुख ने कहा कि या ये रक़म भाजपाई नेताओं के द्वारा अगले चुनाव की पूर्व संध्या पर द्रव्य रूप में बांटी जाएगी? ⁠या बच्चों की फ़ीस न लेकर पूरी की जाएगी? या इसकी क्षतिपूर्ति बीमारों और बुज़ुर्गों की दवा-देखभाल को निःशुल्क घोषित करके की जाएगी? उन्होंने आख़िर में पूछा कि “या भाजपा के जुमलाकोश में जोड़ दी जाएगी?” 

Leave a Reply

Next Post

कैंसर, किडनी और हार्ट मरीजों को राहत.. महंगी दवाइयों पर GST कटौती से होगा बंपर फायदा!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर 22 सितंबर 2025। इलेक्ट्रॉनिक सामान के बाद अब महंगी दवाइयों पर जीएसटी दर में कमी का असर दिखाई देने लगा है। सबसे ज्यादा फायदा कैंसर, किडनी और हार्ट से जुड़ी महंगी मेडिसिन पर होगा। हालांकि, विशेषज्ञों और स्टॉकिस्ट के अनुसार, यह फायदा सीधे उपभोक्ता तक […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही