मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनजातियों की जीवनशैली पर आधारित फोटो हैण्डबुकस् का किया विमोचन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 17 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राज्य की जनजातियों की जीवनशैली, उनके परिचय, उत्पत्ति अवधारणा, आवास एवं बसाहट, सामाजिक संगठन और संस्कृति पर प्रकाशित फोटो हैण्डबुक का विमोचन किया। आदिमजाति कल्याण मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा इस  फोटो हैण्डबुक का प्रकाशन किया गया है, जिसमें राज्य की जनजातियों के “छायांकित अभिलेखीकरण श्रृंखला” अन्तर्गत 29 जनजातीय समुदायों यथा खड़िया, दण्डामी माड़िया, दोरला, हलबा, मुरिया, धुरवा, परजा, भतरा, गोंड (कबीरधाम), सवरा, धनवार, कंवर, उरांव, मझवार, नगेसिया, मुण्डा कोल, राजगोंड, अगरिया, पारधी, बिंझवार, भैना, बियार, कोंध, गोंड (बस्तर), खैरवार, सौंता भारिया एवं कण्डरा के बारे मेंं जानकारी दी गई है। 

फ़ोटो हैंड बुक में जनजातियों के परिचय उत्पत्ति अवधारणा, उनके आवास एवं बसाहट, सामाजिक संगठन, आर्थिक जीवन, जन्म संस्कार, विवाह संस्कार, मृत्यु संस्कार, धार्मिक जीवन, उनमें प्रचलित न्याय व्यवस्था, लोक परम्पराएं उनके वस्त्र आभूषण, गोदना, घरेलु उपकरण, कृषि उपकरण, शिकार, मत्स्याखेट उपकरण, वनोपज आधारित जीवनशैली के साथ-साथ उनके समग्र विकास हेतु किये जा रहे शासकीय प्रयासों को विभिन्न आकर्षक छायाचित्रों के जरिए दर्शाया गया है।

इस फोटो हैण्डबुक में प्रकाशित तथ्य राज्य के संबंधित जनजातीय समुदायों, जनजातीय संस्कृति में रूचि रखने वाले अध्येताओं के लिए एवं आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उपयोगी होगी।

इस अवसर पर प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, आदिमजाति कल्याण विभाग के सचिव डी. डी. सिंह, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी, संचालक आदिम जाति विभाग श्रीमती शम्मी आबिदी उपस्थित थींं। 

Leave a Reply

Next Post

स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और सहकारिता विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा: भूपेश बघेल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 17 जनवरी 2021।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां पर निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और सहकारिता विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।  बैठक में स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति तथा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं