इस्पात ही नहीं, सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है भारत : पीएम मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) के प्रदर्शन की सराहना की है. महारत्न कंपनी सेल ने बीते वित्त वर्ष 2022-23 में अपना अबतक का सबसे ऊंचा वार्षिक उत्पादन हासिल किया है. मोदी ने रविवार को हिंदी में ट्वीट कर कहा कि सिर्फ इस्पात ही नहीं बल्कि आज भारत सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो रहा है। सेल ने बीते वित्त वर्ष में 1.94 करोड़ टन से अधिक हॉट मेटल और 1.82 करोड़ टन से अधिक कच्चे इस्पात का उत्पादन किया है. सालाना आधार पर कंपनी का हॉट मेटल उत्पादन 3.6 प्रतिशत और कच्चे इस्पात का उत्पादन 5.3 प्रतिशत बढ़ा है।

मोदी ने सेल के ट्वीट को टैग करते हुए कहा, ‘‘इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई. सेल के उत्पादन के इस आंकड़े से पता चलता है कि आज सिर्फ इस्पात ही नहीं, बल्कि सभी क्षेत्रों में भारत आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में बढ़ रहा है। मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के सहयोग से विकसित सोलर रूफटॉप ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री के ट्वीट पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सौर ऊर्जा के दोहन की दिशा में एक अच्छा कदम है।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू के ट्वीट पर भी प्रधानमंत्री ने प्रतिक्रिया दी है. खांडू ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य में जल जीवन मिशन काफी सफल रहा है और इसके तहत 75 प्रतिशत परिवारों को स्वच्छ जल मिल रहा है। मोदी ने ट्वीट किया कि अमृत महोत्सव के समय में इस तरह की उपलब्धि सराहनीय है. खासकर यह देखते हुए कि अरुणाचल प्रदेश में काफी इलाके ‘कठिनाई’ वाले हैं। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के सागर सेतु पर ट्वीट और गृह मंत्री अमित मिश्रा के मिजोरम में एक दिन में 2,500 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं के शिलान्यास संबंधी ट्वीट पर भी बधाई दी है. मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मिजोरम के लोगों को बधाई. इन विकास कार्यों से राज्य की वृद्धि में मदद मिलेगी ।

Leave a Reply

Next Post

गर्मियों में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए 4 कमाल के फूड्स, हार्ट को भी रखते हैं हेल्दी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 अप्रैल 2023। अलग-अलग शोधों से पता चलता है कि मौसम के साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल में काफी उतार-चढ़ाव होता है. सर्दियों में फैटी कम्फर्ट फूड के लिए हमारी क्रेविंग बढ़ जाती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है. दूसरी ओर गर्मियों में कई […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम