उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में आतंकी हमले में 4 पुलिसकर्मियों की मौत, 16 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पख्तूनख्वा 12 दिसंबर 2023। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक थाने पर आतंकवादियों के हमले में कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मारे गये और 16 घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले की सीमा से लगे अशांत डेरा इस्माइल खान जिले में दरबान थाने पर हमला किया। आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन से थाने की इमारत में टक्कर मार दी और फिर मोर्टार से हमला किया। 

पुलिस ने कहा कि हमले के बाद सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच गोलीबारी में कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मारे गए और 16 घायल हो गए। ‘एआरवाई न्यूज’ चैनल के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो आतंकवादियों को भी मार गिराया। पुलिस के अनुसार, हमले के बाद पुलिस की नयी टुकड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। हमले के कारण जिले के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया जबकि सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए। 
इससे पहले  नवंबर महीने में भी पाकिस्तान के मियांवली के एयरबेस पर फिदायीन हमला हुआ था। आत्मघाती हमलावरों सहित भारी हथियारों से लैस 9 आतंकी पंजाब के मियांवली स्थित पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे में घुस गए थे. दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हुई, जिसमें  9 आतंकी ढेर हो गए थे।  

Leave a Reply

Next Post

एक बार फिर से माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, सामने आया वीडियो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 दिसंबर 2023। बाॅलीवुड के किंग खान एक बार फिर से माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। वह  इस साल तीसरी बार माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे हैं।  इससे पहले, इस साल जनवरी में ‘पठान’ और सितंबर में ‘जवान’ की […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ