माता वैष्णो देवी में पहाड़ बना मौत का साया, 6 जीवन उजड़ गए, परिवार में छाया गम का सन्नाटा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

समस्तीपुर 29 अगस्त 2025। समस्तीपुर के झहुरी गांव के एक परिवार की माता वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा अचानक मातम में बदल गई, जब जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित अर्धकुमारी के पास तेज बारिश और बादल फटने के कारण भूस्खलन हुआ। पहाड़ से मलबा और भारी पत्थरों का थर्रा अचानक नीचे गिरा और कई श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। मंदिर की ओर बढ़ रहे श्रद्धालुओं की खुशियां गम में बदल गईं। 24 अगस्त को लगभग 15-16 सदस्यों का यह परिवार मनोहर राय के नेतृत्व में वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकला था। सभी श्रद्धा के साथ माता के दरबार तक पहुंचने का सपना लिए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा उनके सामने आ खड़ा हुआ।

भूस्खलन के समय परिवार के सदस्य अर्धकुमारी के पास मौजूद थे। अचानक मलबे और पत्थरों के गिरने से अफरा-तफरी मच गई। मनोहर और उनकी पत्नी तो बच गए, लेकिन उनकी छोटी बेटी तानिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनका बेटा ध्रुव पटेल गंभीर रूप से घायल हो अस्पताल में इलाजरत है। इस दर्दनाक घटना में झहुरी गांव के इस परिवार के कुल छह लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कई लोग अभी भी अस्पताल में हैं और कुछ लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें उनकी खोज में लगी हैं। गांव में मातम छा गया है, जहां खुशी-खुशी यात्रा की तैयारी कर रहे परिवार के घरों में अब सन्नाटा पसरा है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि यह परिवार कई वर्षों से गाजियाबाद में मजदूरी करता था। मेहनत से जुटाए पैसों से माता वैष्णो देवी की यात्रा का सपना सजा कर निकले थे, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। परिवार ने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द लापता लोगों की सूचना दी जाए और अस्पताल में इलाजरत मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें।

Leave a Reply

Next Post

संबोधन के दौरान जापानी निर्माताओं से बोले पीएम मोदी- 'भारत आएं, दुनिया के लिए बनाएं'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान और चीन की यात्रा के तहत टोक्यो पहुंच गए हैं। इस दौरान वे टोक्यो में 15वें भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में शामिल हुए। अपने दौरे के पहले चरण में जापान में पीएम मोदी ने ‘मेक इन […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार