संबोधन के दौरान जापानी निर्माताओं से बोले पीएम मोदी- ‘भारत आएं, दुनिया के लिए बनाएं’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान और चीन की यात्रा के तहत टोक्यो पहुंच गए हैं। इस दौरान वे टोक्यो में 15वें भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में शामिल हुए। अपने दौरे के पहले चरण में जापान में पीएम मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के लिए जापानी कंपनियों को भारत में निवेश करने का न्योता दिया है। टोक्यो में भारतीय और जापानी इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने जापानी निर्माताओं से कहा, “भारत आएं, दुनिया के लिए बनाएं।” उन्होंने भारत की विकास गाथा में जापान की भूमिका की सराहना की और कहा कि मेट्रो से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक और सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक दोनों देशों की साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक है। पीएम ने जापानी व्यापारिक नेताओं के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात का  मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करना था।

भारत में स्थिरता और पारदर्शिता

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत की मजबूत स्थिति पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “आज भारत में राजनीतिक स्थिरता है, आर्थिक स्थिरता है, नीतियों में पारदर्शिता है और फैसलों में पूर्वानुमान की क्षमता है।” उन्होंने बताया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जो निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक माहौल प्रदान करती है। 

निवेश के लिए सबसे अच्छा डेस्टिनेशन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को निवेश के लिए अच्छा डेस्टिनेशन डेस्टिनेशन बताया। उन्होंने कहा कि एक सर्वे के मुताबिक 80 % कंपनियां भारत में अपना कारोबार बढ़ाना चाहती हैं और 75 %पहले से ही मुनाफे में हैं। इसका सीधा मतलब है कि भारत में निवेश की गई पूंजी सिर्फ बढ़ती ही नहीं बल्कि कई गुना हो जाती है। यह बयान जापानी कंपनियों को भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया गया।

दोनों देशों के पीएम के मध्य होगी उच्च स्तरीय बैठक:

पीएम मोदी जापानी पीएम शिगेरु इशिबा के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

चीन में SCO शिखर सम्मेलन

जापान के बाद पीएम मोदी चीन जाएंगे।  जहां वह तियानजिन शहर में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन के दौरान वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

भारतीय समुदाय से की मुलाकात

टोक्यो में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने भारतीय प्रवासियों की गर्मजोशी और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। पीएम ने इस बात की भी सराहना की कि भारतीय समुदाय जापान में रहते हुए भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संजोए हुए है और जापान के समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Leave a Reply

Next Post

राहुल की रैली में पीएम मोदी की मां पर 'अपमानजनक' टिप्पणी पर भड़के अमित शाह, बोले- देश माफ नहीं करेगा!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 29 अगस्त 2025। बिहार में राहुल गांधी की रैली में पीएम मोदी की मां के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी से सियासत काफी गरमा गई है। इन अपशब्दों के इस्तेमाल किए जाने के बाद से एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने इस घटना […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं