कोहली के बाद नवीन उल हक ने सूर्या और रोहित से लिया पंगा, इस तरह मनाया जश्न! गावस्कर ने कही यह बात

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मई 2023। आईपीएल 2023 में बुधवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह एलिमिनेटर मुकाबला चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया। अब मुंबई इंडियंस का सामना क्वालिफायर-दो में डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस से होगा। चेन्नई की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। बुधवार को मुंबई के खिलाफ मैच में लखनऊ के अफगानिस्तानी पेसर नवीन उल हक का जश्न मनाने का ढंग खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने मुंबई के रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन का विकेट निकालने के बाद दोनों हाथों से कानों को बंद कर अजीबोगरीब ढंग से जश्न मनाया। इसके बाद वह ट्विटर पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। फैंस ने यहां तक कह दिया है कि नवीन ने विराट कोहली के बाद रोहित और सूर्या से भी पंगा ले लिया।

नवीन ने दोनों हाथों से कान बंद कर जश्न मनाया

दरअसल, मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। टीम को अपने कप्तान रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, वह 11 रन बनाकर पारी के चौथे ओवर में नवीन की गेंद पर आयुष बदोनी को कैच थमा बैठे। इसके बाद नवीन ने दोनों हाथों से कान बंद कर जश्न मनाया। इसी तरह से लखनऊ के कप्तान और टीम इंडिया के केएल राहुल भी शतक लगाने पर जश्न मनाते दिख चुक हैं। यह कुछ ऐसा है कि आलोचकों के बातों को वह अनसुना कर रहे और अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। नवीन और लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर को कोहली विवाद के बाद से हर स्टेडियम में फैंस द्वारा खूब ट्रोल किया जा रहा है। ये दोनों जहां भी जाते हैं, फैंस स्टेडियम में कोहली-कोहली के नारे लगाने शुरू कर देते हैं। 

गावस्कर ने नवीन को दी सीख

इसके बाद नवीन ने ग्रीन और सूर्या के विकेट पर भी इसी तरह जश्न मनाया। मैच की कमेंट्री कर रहे महान सुनील गावस्कर ने भी नवीन के इस जश्न पर रिएक्ट किया। उन्होंने ऑन एयर कहा- वह जो इस तरह से सेलिब्रेट कर रहे हैं, मुझे उनके इस स्टाइल के बारे में कुछ समझ नहीं आ रहा है। उन्हें भीड़ से दिक्कत थी। जब आपको एक विकेट मिला है तो आपको दर्शकों की तालियां सुननी चाहिए, न की कान बंद कर लेना चाहिए। जब कोई शतक भी बनाता है, तो अपने कान बंद मत करो (उनका इशारा केएल राहुल की तरफ था)। दर्शकों की तालियां सुनें। आप अपना हाथ कानों के पीछे ले जाएं और दर्शकों से कहें ‘हैलो, क्या अब मैं आपको सुन सकता हूँ?’ जश्न ऐसा ही होना चाहिए। मैं यह कहते हुए बूढ़ा हो गया हूं।

Leave a Reply

Next Post

तनिष्क ने मुंबई के पवई में अपना नया स्टोर लॉन्च किया

शेयर करे अनिल बेदाग / इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 25 मई 2023। टाटा हाउस से भारत का सबसे बड़ा ज्वैलरी रिटेल ब्रांड तनिष्क ने मुंबई में अपना नया स्टोर खोलकर अपने रिटेल फुटप्रिंट का विस्तार जारी रखा है। नए लॉन्च किए गए स्टोर का उद्घाटन ट्रेंट के चेयरमैन और टाइटन के […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें