बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, इन इलाकों में बारिश की संभावना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 फरवरी 2024। उत्तर भारत के कई राज्यों में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कई हिस्सों में बारिश हो रही है और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी जारी है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति आने वाले दिनों में उत्तरी राज्यों में देखने के मिल सकती है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में बना हुआ है जो लगभग 71 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है। वहीं एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर है। उच्च ऊपरी वायुमंडल से आने वाली जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर पश्चिम भारत में चल रही हैं, जबकि पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास चक्रवाती हवाएं बना रही हैं। इन कारणों से देश में मौसमी गतिविधियों में बदलाव हो रहा है।

दिल्ली के मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश हुई है, लेकिन ठंड में कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में फिर से कोहरे की स्थिति बन सकती है और 8 फरवरी को तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।  पश्चिमी हिमालय पर मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है।

इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभवना है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में घना कोहरा हो सकता है। इस तरह, देश भर में मौसम में चरम परिवर्तन के संकेत हैं और लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Next Post

'भाजपा और आरएसएस ने देश में नफरत और हिंसा फैलाई', खूंटी में लोगों से बोले राहुल गांधी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव राउरकेला 06 फरवरी 2024। लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। उनकी यात्रा आज ओडिशा में प्रवेश करेगी। बता […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां