मुंबई में दिखी देश की 15 बेमिसाल बुनाई परंपराएं

Indiareporter Live
शेयर करे

नाबार्ड ने मुंबई में सजाई भारत की हथकरघा विरासत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 08 अगस्त 2026। भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को बाजार से जोड़ने और बुनकरों को सशक्त बनाने की दिशा में नाबार्ड ने मुंबई में तीन दिवसीय राष्ट्रीय हथकरघा दिवस प्रदर्शनी-सह-बिक्री का आयोजन किया। 5 से 7 अगस्त तक बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित नाबार्ड के प्रधान कार्यालय में आयोजित इस आयोजन में देशभर की 15 प्रसिद्ध हथकरघा परंपराओं के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने।

महाराष्ट्र की पैठणी, तेलंगाना की पोचमपल्ली इकट, राजस्थान की कोटा डोरिया, ओडिशा की संबलपुरी, बिहार की भागलपुर सिल्क और पश्चिम बंगाल की कांथा स्टिच समेत विभिन्न राज्यों की पारंपरिक बुनाई को यहां सीधे उत्पादकों से खरीदने का अवसर मिला। कई उत्पाद जीआई टैग से भी जुड़े हैं, जिससे उनकी प्रामाणिकता और विशिष्ट पहचान को बल मिलता है।

नाबार्ड के अनुसार, “उत्पादकों को सीधे ग्राहकों और बाजार से जोड़ना कारीगरों व बुनकरों के लिए बेहतर बाजार अवसर तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।” 6 अगस्त को आयोजित क्रेता-विक्रेता आयोजन ने कारीगरों, उत्पादक समूहों और संस्थागत खरीदारों के बीच नए कारोबारी अवसरों तथा दीर्घकालिक बाजार संपर्कों की संभावनाओं को मजबूत किया। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस हर वर्ष 7 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन न सिर्फ बुनकरों के हुनर को सम्मान देता है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और सतत ग्रामीण आजीविका की भावना को भी मजबूत करता है।

Leave a Reply

Next Post

स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

शेयर करेस्पाइडर-मैन के सामने भी ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिला प्यार इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 08 अगस्त 2026। छुट्टियों के सीजन में जब हॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘स्पाइडर-मैन’ जैसी बड़ी रिलीज सिनेमाघरों में दर्शकों को अपनी ओर खींच रही हो, ऐसे में नए कलाकारों से सजी एक […]

You May Like

बस्तर के संसाधन ही नहीं, स्थानीय युवाओं के सपने भी छीन रही है भाजपा सरकार -कांग्रेस....|....भारतमाला सड़क में दरार डबल इंजन की सरकार के भ्रष्टाचार का नमूना - कांग्रेस....|....ट्रेड लाइसेंस के नाम से गुमटी, ठेला, छोटे मंझौल व्यापारियों से सलाना 30 हजार रु. वसूली बंद हो....|....यूसीसी से आदिवासियों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा - दीपक बैज....|....वास्तु-ज्योतिष की दुनिया में डॉ. खोजा की धमाकेदार एंट्री....|....स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू....|....मुंबई में दिखी देश की 15 बेमिसाल बुनाई परंपराएं....|....डेयरी ब्रांड मिल्की मिस्ट का बड़ा दांव! 11 अगस्त को खुलेगा आईपीओ ....|....शिपरॉकेट आईपीओ की धमाकेदार दस्तक....|....छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद, मददगारों को जेल होगी