शशि थरूर बोले- देश के लोकतंत्र के लिए कांग्रेस जरूरी, पार्टी को भविष्य के लिए तैयार करेंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि देश के लोकतंत्र के लिए कांग्रेस जरूरी है। यह चुनाव पार्टी के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। हम कांग्रेस को भविष्य के लिए तैयार करेंगे। शशि थरूर लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 साल से चुनाव नहीं हुआ। राहुल गांधी ने जब तय किया कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे तो मैंने फैसला लिया। पार्टी मुश्किल में है। कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर चले गए। वरिष्ठ नेताओं का भी भरोसा कुछ कमजोर हुआ है। देश के लिए मजबूत कांग्रेस जरूरी है। हम दिखाना चाहते हैं कि पार्टी भविष्य के लिए बदलाव आत्मसात कर सकती है। राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या के बावजूद कांग्रेस ने दिखाया कि वह देश चला सकती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज उठाना जरूरी है। मैं नामांकन से पहले पार्टी की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने गया था। उन्होंने सहमति दी। उन्होंने मुझे लड़ने को कहा और ये बताया कि हमारा कोई आधिकारिक प्रत्याशी नहीं होगा। गांधी परिवार चाहता है कि लोग अपनी इच्छा से अपना अध्यक्ष चुनें। यह चुनाव कांग्रेस के लिए भी अच्छा है। अगर गांधी परिवार चाहता है कि लोग चुनें तो यह ठीक ही है।

शशि थरूर ने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे के बारे में कहा कि वह हम एक दूसरे के विरोधी नहीं हैं। मैंने उनके साथ काम किया है। उन्हें संसदीय राजनीति का लंबा अनुभव है। हम दोनों के काम करने का तरीका अलग है।

पार्टी में करेंगे ये बदलाव: शशि थरूर ने कहा कि अगर मैं कांग्रेस अध्यक्ष बना तो पार्टी में विकेंद्रीकरण करूंगा। ये सुनिश्चित करूंगा कि सभी निर्णय दिल्ली से न हों। हर प्रदेश अध्यक्ष अपने हिसाब से फैसला लें। सप्ताह में दो दिन ऐसा होना चाहिए जब बिना अपॉइंटमेंट नेता अध्यक्ष से मिल सकें। शशि थरूर ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गुप्त मतदान होगा। किसी को भी ये पता नहीं होगा कि किसने किसको वोट दिया है। जीत खरगे जी की हो या मेरी, जीतेगी कांग्रेस ही।

उन्होंने कहा कि लोगों ने मुझे कहा कि हम गुप्त मतदान के लिए तैयार हैं। लोग अगर खुश हैं तो गर्व से हार मानूंगा। अगर लोग नहीं खुश हैं तो वोट करें। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार हमेशा से ही कांग्रेस से जुड़ा हुआ है पर उनका कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

मैक्सिको में हथियारबंद शख्स ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सिटी मेयर सहित 12 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022। मैक्सिको के गुआनाजुआतो स्थित इरापुआटो के एक बार में हथियारबंद शख्स ने रविवार (16 अक्तूबर) को ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह पुरुष और छह महिलाएं हैं। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं