कोटा में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, मौके पर मच गई चीख-पुकार; मदद के लिए पुकार रहे थे मलबे में दबे लोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोटा 08 फरवरी 2026। राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। तलवंडी इलाके में एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय इमारत के अंदर कोचिंग छात्र, रेस्टोरेंट कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। शनिवार रात करीब 9 बजे कोटा के तलवंडी क्षेत्र में एक तीन मंजिला इमारत अचानक गिर गई। इस हादसे में एक कोचिंग छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इमारत गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे लोग मदद के लिए चीख-पुकार कर रहे थे। कहीं हाथ बाहर निकले हुए दिख रहे थे तो कहीं पैर। SDRF की टीम देर रात तक मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी रही। रेस्क्यू के दौरान बचाव दल का एक कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गया।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही
हादसे में जान गंवाने वाले कोचिंग छात्र की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 20 वर्षीय आर्यन के रूप में हुई है। सीएमएचओ नरेंद्र नागर के अनुसार, घायलों में कोटा, कुन्हाड़ी, महावीर नगर, रंगबाड़ी, बोरखेड़ा और झारखंड के रहने वाले लोग शामिल हैं। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि जिस इमारत में हादसा हुआ, उसमें एक रेस्टोरेंट चल रहा था। घटना के समय रेस्टोरेंट में कुछ ग्राहक और करीब 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पूरी इमारत भरभराकर गिर गई
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से पहले तेज आवाज सुनाई दी, जो ब्लास्ट या पटाखे जैसी लगी। इसके बाद पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। लोगों का कहना है कि इमारत के पीछे एक दूसरी बिल्डिंग में कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था। वहां ड्रिल मशीन और हैमर के इस्तेमाल से लगातार कंपन हो रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कंपन की वजह से इमारत ढही।

Leave a Reply

Next Post

मिड-डे मील बना 'जहर': स्कूल में खाना खाने से 70 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा-तफरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 08 फरवरी 2026। बिहार के मधेपुरा सदर ब्लॉक के साहूगढ़ के कारू टोला में एक अपग्रेडेड मिडिल स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज़्यादा स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए, जिससे शिक्षकों, माता-पिता और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। शुरुआती रिपोर्टों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल