कोरोना महामारी को लेकर भाजपा कर रही है स्तरहीन राजनीति

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 मार्च 2021। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कोरोना महामारी को लेकर भाजपा स्तरीहीन राजनीति कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय बयानबाजी के लिये बयान दे अपनी और अपनी पार्टी भाजपा की विश्वसनीयता को समाप्त करने का काम कर रहे है। कोरोना संक्रमण पूरे देश में बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में भी बढ़ रहा है। जहां भाजपा की सरकार है। इसका आरोप राज्य की कांग्रेस सरकार पर मढ़ना बहुत ही स्तरहीन बयानबाजी का ताजातरीन नमूना है। राज्य सरकार ने प्रभावी कार्यवाही करते हुये शालाओं की, विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को स्थगित किया है। चौक-चौराहो में लोगो को रोककर मास्क के प्रति जागरूकता फैलाने का काम हो रहा है। पूर्व में जब कटघोरा में संक्रमण फैला था तब छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रभावी नियंत्रण पाया था। इस बार भी पूरी तरह से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी जायेगी। लेकिन महामारी के मामले में, स्वास्थ्य के मामले में गैर जिम्मेदाराना बयान और स्तरहीन राजनीति से सबको बचना चाहिये। 

Leave a Reply

Next Post

महिला एवं बाल विकास मंत्री भेड़िया ने राम-रचना के 'छत्तीसगढ़ की माटी पुत्रियों' को समर्पित मार्च अंक का किया विमोचन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 22 मार्च 2021। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने राजधानी रायपुर से प्रकाशित मासिक पत्रिका राम-रचना के “छत्तीसगढ़ की माटी पुत्रियों” को समर्पित मार्च माह के अंक का विमोचन किया। श्रीमती अनिला भेड़िया ने महिलाओं के विशेष अंक पर राम-रचना की […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग