नक्सली कैंप को CRPF और DRG जवानों ने किया ध्वस्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजापुर 03 अक्टूबर 2024। गुरुवार सुबह जिला सुकमा के थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत चिंतावागू नदी किनारे सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल पर अस्थाई कैम्प को ध्वस्त कर भारी मात्रा में नक्सल डम्प सामान एवं विस्फोटक सामान को बरामद किया गया। सभी जवान सुरक्षित हैं। बुधवार को सुरक्षा बलों की संयुक्त पार्टी ग्राम बोटेलंका, एरनपल्ली व आस-पास क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान नक्सलियों के पीएलजीएल बटालियन एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्यों से चिंतावागू नदी के किनारे सुबह से रूक-रूक कर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल से अस्थाई कैम्प को ध्वस्त कर भारी मात्रा में नक्सलियों के डम्प सामाग्रियों एवं विस्फोटक सामान को बरामद किया गया।

मुठभेड़ में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर , 206 कोबरा वाहिनी, 208 कोबरा वाहिनी, 204 कोबरा वाहिनी एवं 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम शामिल रही। इलाके में सर्चिंग जारी है एवं सभी जवान सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, एनडीआरएफ कर्मी ने लगाई फांसी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 03 अक्टूबर 2024। रांची में गुरुवार को पैरामिलिट्री फोर्स के दो जवानों ने खुदकुशी कर ली। एक जवान ने खुद को गोली से उड़ा लिया, जबकि दूसरे ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले बुधवार को चाईबासा जिले के कराईकेला में झारखंड पुलिस […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं