कोरबा सहित अन्य जिले से संपर्क होने वाली सभी सड़के सील

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ में कोरबा सहित अन्य जिले से संपर्क होने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के निर्देश पर कोरोना वायरस ( कोविड 19)  से संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर कोरबा सहित अन्य जिले से संपर्क होने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है। शासकीय कार्यों से ड्यूटी पर आने-जाने वाले कर्मचारियों अधिकारियों को अपने कार्यस्थल के जिला सीमा पर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की ढील बरतने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिया गया है।

सीसीटीवी को हर हालत में रखें चालू 

एडीएम लीना कोसम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने आज पतोंरा, कनकी, बक्सरा, कुसमुंदा, बुढ़गहन, भलपहरी, बुढ़ेना की सीमा की सड़को को पूरी तरह सील करवा दिया है। एडीएम कोसम ने कहा है कि सीमा पर लगाए गए सीसीटीवी को हर हालत में चालू रखें। विशेष अनुमति से आने-जाने वालों की जानकारी पंजी में संधारित करने एवं लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सीमा से लगे ग्रामीणों को भी जागरूक करने एवं अन्य जिलो से आने वाले की जानकारी तत्काल देने को कहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने बताया कि चांपा नगर पालिका के समीप कोरबा जिले के ग्राम सुहागपुर के बीच भी बैरिकेटिंग कर दिया गया है। अति आवश्यक वस्तुओं के लाने ले जाने के लिए वॉलिंटियर्स नियुक्त किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि ग्राम सुहागपुर के लोगों के लिए सबसे करीब का बाजार चांपा होने के कारण निरंतर आना जाना लगा रहता है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए यह बैरिकेटिंग की गई है। आम जनों की सुविधा के लिए वॉलिंटियर्स तैनात किए गए हैं। अतिआवश्यक वस्तुओं के लाने ले जाने में वॉलिंटियर्स ग्रामीणों की मदद करेंगे। मधुलिका सिंह ने सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने, आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की मदद लेने या सूचना देने में सहयोग करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षा बलों के 1.60 लाख जवानों की यूनिट में वापसी बनी बड़ी चुनौती, माथापच्ची में जुटे सीनियर अफसर

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । कोरोना के चलते लागू हुए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के करीब 1.60 लाख से अधिक जवानों और अफसरों की वापसी अब एक चुनौती बन गई है। कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का सुरक्षा चक्र न […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण