पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर ग्राम पंचायत विकास योजना की देंगे जानकारी

indiareporterlive
शेयर करे

आकाशवाणी रायपुर से ‘हमर ग्रामसभा’ का प्रसारण 23 अगस्त को

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर. 22 अगस्त 2020। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर ग्राम पंचायत विकास योजना (जी.पी.डी.पी.) की जानकारी देंगे। वे 23 अगस्त को शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित विशेष कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ में इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। इस कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और इनका लाभ उठाने लोगों को प्रेरित करने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार साप्ताहिक रेडियो कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ का आकाशवाणी रायपुर द्वारा हर रविवार शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारण किया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन पर शुभकामनाये देंगे कांग्रेसजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 22 अगस्त 2020। 23 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों प्रदेश के आम नागरिकों, जिला, शहर, नगर,ब्लाक अध्यक्षो से कोरोना महामारी को देखते हुये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा होगी। यह विडियों कॉन्फ्रेंसिंग संभागवार होगी। बस्तर संभाग में दोपहर 12 बजे से दोपहर 12.15 तक, सरगुजा संभाग में दोपहर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल