गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पश्चिम गोदावरी 01 सितंबर 2025। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के नरसापुरम मंडल में रविवार को गणेश शोभयात्रा के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक नाबालिग समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर ट्रॉली में रखी गणेश प्रतिमाएं स्थानीय लोगों की थीं। अधिकारी ने मीडिया को बताया, “नरसापुरम मंडल में गणेश शोभायात्रा के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक नाबालिग समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।” अधिकारी ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। 

जामनगर में भी मूर्ति विसर्जन के दौरान पिता और दो बेटों की डूबने से मौत
वहीं गुजरात के जामनगर शहर में रविवार को भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के दौरान 36 वर्षीय पिता और उनके दो बेटों की झील में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामेश्वर नगर निवासी प्रीतेश रावल, उनके बेटे संजय (16) और अंश (4) दोपहर में डूब गए। 

Leave a Reply

Next Post

पुतिन ने चीन में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा, 'अच्छा लगा, हमारे रिश्ते सिद्धांतों पर मजबूत होंगे...'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 सितंबर 2025। चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच खास मुलाकात हुई। इस बैठक को दोनों देशों के बीच बढ़ते हुए मजबूत रिश्तों का प्रतीक माना जा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं