फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से पैसे निकाले जा रहे – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। फर्जी मरीजों के आयुष्मान योजना के तहत इलाज बताकर लोकधन की लूट के लिए प्रदेश के स्वास्थ विभाग को बराबर का जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा सरकार में गरीबों की बीमारी भी कमाई का साधन बन चुकी है। आयुष्मान भारत योजना में फर्जी मरीज दिखाकर करोड़ों रुपये की कमीशनखोरी और घोटाला अंजाम दिया जा रहा है। दूसरे राज्यों से तक फर्जी मरीज लाने की शिकायतें आई हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिस स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में यह डाका पड़ा है, वही विभाग इसकी जांच का ढोंग कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग खुद आरोपों के कटघरे में है, आरोपी ही अगर जांचकर्ता बन जाए, तो न्याय कैसे मिलेगा? कांग्रेस पार्टी यह स्पष्ट करती है कि हमें विभागीय लीपापोती पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। इस बहुचर्चित घोटाले की निष्पक्ष जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की सीधी निगरानी में कराई जाए।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि जब योजना में सेंध लगाने वाला खुद विभाग और उसके भ्रष्ट अधिकारी हों, अस्पताल प्रबंधन हों, तो विभाग द्वारा खुद कराई जा रही जांच केवल एक खानापूर्ति और लीपापोती है। स्वास्थ्य विभाग खुद संदेह के दायरे में है, इसलिए उसकी जांच पर जनता को रत्ती भर भी भरोसा नहीं है। छत्तीसगढ़ के गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज, जिन्हें इलाज की सख्त जरूरत है, उनके कार्ड के पैसों का फर्जीवाड़ा कर निजी अस्पताल और अधिकारी अपनी जेबें भर रहे हैं। असली मरीज दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि पूर्ववती कांग्रेस सरकार ने डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के जरिए पारदर्शी तरीके से हर छत्तीसगढ़िया को इलाज की गारंटी दी थी। मोहल्ला क्लीनिक, हाट बाजार क्लीनिक, स्लम स्वास्थ्य योजना, हमर अस्पताल, ब्लॉक और जिला अस्पतालों की व्यवस्था सुदृढ़ की थी आज भाजपा राज में इलाज के नाम पर सिर्फ डाका डाला जा रहा है। कमीशन के लालच में सरकारी अस्पतालों में जांच के लैब और फार्मेसी तक निजी कंपनियों को दे दिए।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि जब आयुष्मान योजना में फर्जी मरीजों के नाम पर करोड़ों के बिल पास हो रहे थे, तब स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर और विभागीय मंत्री सो रहे थे या इसमें उनका भी हिस्सा तय था? फर्जीवाड़ा करने वाले जिन निजी अस्पतालों पर कार्रवाई होनी चाहिए थी, उन्हें राजनीतिक संरक्षण देकर क्यों बचाया जा रहा है? अब तक एफआईआर, गिरफ्तारी, वसूली की प्रक्रिया शुरू क्यों नहीं हुई? क्या स्वास्थ्य मंत्री इस नैतिक विफलता की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देंगे?

Leave a Reply

Next Post

डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी

शेयर करेभारतीयों के समर्थन पर पत्रकार पर कार्रवाई, कंपनी ने नौकरी से निकाला इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन, 24 अक्टूबर 2026। टेक्सास में रहने वाले 21 वर्षीय भारतीय मूल के छात्र पत्रकार वसंत भट्ट ने कहा कि उन्होंने भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत और भेदभाव के विरोध में एक डेमोक्रेट उम्मीदवार […]

You May Like

500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान....|....डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी....|....फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से पैसे निकाले जा रहे - कांग्रेस....|....शेयर बाजार धड़ाम, रुपया बेहाल, केंद्र की गलत नीतियों से लाखों निवेशकों का भरोसा और पैसा दोनों डूबा - कांग्रेस....|....मोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ी गरीब और मध्यम वर्ग परेशान - दीपक बैज....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला एनसीएल के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी