छत्तीसगढ़ की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को भारत सरकार द्वारा एक जनवरी 2021 को मिलेगा सम्मान

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 31 दिसबंर 2020। छत्तीसगढ़ सरकार की समावेशी मॉडल मोर जमीन मोर मकान योजना को देश भर में प्रशंसा मिली है। भारत सरकार द्वारा इस मॉडल को पुरस्कृत करने के लिए चयनित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के विशेष उपलब्धि पर 1 जनवरी 2021को प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य की इस शानदार उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने राज्य के नागरिकों और नगरीय प्रशासन विभाग को योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बधाई भी दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है कि गरीबों और आवासहीन परिवारों को पक्का मकान मिले। मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने मोर जमीन मोर मकान के माध्यम से प्रत्येक गरीब और बेघर परिवारों को आवास उपलब्ध कराने और नगरीय प्रशासन विभाग के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन में आगे भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की बात कहीं और नागरिकों को बधाई दी है।

भारत सरकार द्वारा इस बहुप्रतीक्षित पुरस्कार की घोषणा की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ को स्पेशल कैटगरी में मोर जमीन, मोर मकान के समावेशी मॉडल पर पुरस्कृत करने चयन किया गया है। एक जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 11 से दोपहर 1 बजे तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में वर्चुअल समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य को स्पेशल कैटेगरी में पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, भारत सरकार श्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित रहेंगे। भारत सरकार द्वारा सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के शहर ‘डोंगरगढ़’ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाली नगर पालिकाओं की श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया इस वर्चुअल समारोह में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए सामूहिक सुरक्षा योजना : राज्य में अब तक 371 प्रकरणों में 44 लाख रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 31 दिसम्बर 2020। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल निर्देशन में राज्य में तेन्दूपत्ता संग्राहकों के हित में सामुहिक सुरक्षा योजना का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। अपर प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ एस.एस. बजाज ने बताया कि इसके तहत राज्य में चालू […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां