हरमनप्रीत की मुंबई का मुकाबला मूनी की गुजरात से, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मार्च 2023। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। इस लीग का यह पहला मुकाबला है और कई मायनों में खास है। ऐसे में दोनों टीमें टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराना चाहेंगी। दोनों टीमें पहली बार मैदान पर होंगी। ऐसे में दोनों टीमों की कप्तान और कोच के सामने पहली चुनौती सही प्लेइंग 11 चुनने की होगी।  गुजरात और मुंबई दोनों ही टीमों ने अब तक कोई मैच नहीं खेला है। ऐसे में किसी भी टीम को कमजोर या मजबूत कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, कागजों पर मुंबई की टीम ज्यादा संतुलित नजर आती है, क्योंकि मुंबई की टीम में शामिल अधिकतर खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित किया है। वहीं, गुजरात की टीम विदेशी खिलाड़ियों के भरोसे है। 

गुजरात की टीम में सब्बिनेनी मेघना, हरलीन देओल और स्नेह राणा बड़े भारतीय नाम हैं। हालांकि, इन तीनों ही खिलाड़ियों ने भारत के लिए निरंतरता के साथ प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में गुजरात के सामने भी सही प्लेइंग 11 चुनना बड़ी चुनौती होगी।

मुंबई में ऑलराउंडर्स की भरमार
मुंबई इंडियंस की टीम ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भरमार है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल करने वाली ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ ही मुंबई ने घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाली ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर भी दांव लगाया था। अब यह टीम आसानी से प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है और जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। कप्तान हरमनप्रीत के पास भी गेंदबाजी के कई विकल्प होंगे, जो बल्ले के साथ भी कमाल कर सकते हैं। हालांति, चौथे विदेश खिलाड़ी का चयन मुंबई के लिए मुश्किल होगा। इस स्थान के लिए ऑलराउंडर चोल ट्रायन, हीदर ग्राहम और तेज गेंदबाज इसी वॉन्ग दावेदार हैं। 

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के भरोसे गुजरात
गुजरात की टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया और घरेलू टूर्नामेंट में रेलवे के लिए खेलने वाली खिलाड़ियों की भरमार है। कागज पर गुजरात की बल्लेबाजी बेहद मजबूत नजर आती है। ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 विश्व कप फाइनल में कमाल करने वाली बेथ मूनी टीम की कप्तान हैं। वहीं, सब्बिनेनी मेघना, एश्ले गार्डनर और हरलीन देओल बल्लेबाजी को मजबूती देती हैं। अंत में तेजी से रन बनाने के लिए इस टीम में किम ग्राथ और सदरलैंड भी हैं। हालांकि, गेंदबाजी इस टीम की कमजोर कड़ी है। मानसी जोशी और तनुजा कंवर जैसी खिलाड़ियों के लिए रन रोकना बड़ी चुनौती होगी।

स्नेह राणा और दयालन हेमलता की जोड़ी इस टीम की स्पिन गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करती है, लेकिन गुजरात के पास कोई भारतीय तेज गेंदबाज नहीं है, जो अपने दम पर मैच जिता सके। अंडर-19 टीम की खिलाड़ी मौका मिलने पर यह काम कर सकती हैं, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना उनके लिए आसान नहीं होगा। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरातः बेथ मूनी (कप्तान, विकेटकीपर), सब्बिनेनी मेघना, हरलीन देओल, ऐश गार्डनर, डी हेमलता, किम गर्थ, एनाबेल सदरलैंड, स्नेह राणा, हर्ले गाला/अश्वनी कुमारी, मानसी जोशी/मोनिका पटेल, तनुजा कंवर।

मुंबईः यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नेट शिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), धारा गुज्जर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, जितिमनी कलिता, इस्सी वोंग, सोनम यादव/सायका इशाक।

Leave a Reply

Next Post

इंदौर में हार के बाद गले में रुद्राक्ष, माथे पर चंदन लगाए महाकाल की शरण में पहुंचे कोहली-अनुष्का

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर 04 मार्च 2023। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा इंदौर टेस्ट खत्म होने के बाद उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों भस्मारती में शरीक हुए और गर्भगृह में पूजा भी की। देश भर से भगवान महाकाल की शरण में […]

You May Like

एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक