‘संसद में हार का गुस्सा निकालने के बजाय सकारात्मक के साथ आगे बढ़ें, ’ विंटर सेशन से पहले विपक्ष को पीएम मोदी की नसीहत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 दिसंबर 2023। संसद का विंटर सेशन आज से शुरू होने जा रहा है। सेशन में शिरकत करने पहुंचे पीएम मोदी ने संसद के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘राजनैतिक सरगर्मी बड़ी तेजी से बढ़ रही है। कल चार राज्यों के चुनाव के नतीजे आए हैं। नतीजे बहुत उत्साहजनक हैं – उन लोगों के लिए उत्साहजनक हैं जो आम लोगों के कल्याण के लिए, देश के लिए और देश के उज्जवल भविष्य के लिए कमिटेट हैं। उन्होंने कहा, ‘सभी समाजों और सभी समूहों की महिलाएं, युवा, किसान और मेरे देश के गरीब लोग। ये वह 4 महत्वपूर्ण जातियां हैं जिनके सशक्तिकरण, भविष्य को सुनिश्चित बनाने वाली ठोस योजनाएं को भरपूर समर्थन दिया जाएगा। जब अच्छी गवर्नेंस औऱ जनहित का समर्थन होता है तो anti-incumbency irrelevant हो जाती है। हम देख रहे हैं कि कोई इसे गुड गवर्नेंस कहता है तो कोई इसे pro-independence कहता है। ये परिवर्तना अब लगातार आ रहा है।’

मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने नए संसद भवन का जिक्र करते हुए कहा, ‘हमने देखा है कि जब अच्छी गवर्नेंस सुनिश्चित हो जाता है तो ‘एंटी-इनकंबेंसी’ जैसा शब्द इर्रेलवेन्ट हो जाता है। इतने अद्भुत जनादेश के बाद आज हम नये संसद में मिल रहे हैं। जब नए संसद का उद्घाटन हुआ था, तो उस समय एक छोटा सा सेशन के साथ एक ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया था। लेकिन इस बार लबें समय तक इस सदन में कार्य करने का बहुत अच्छा और व्यापक अवसर मिलेगा।’

प्रधानमंत्री ने बढ़ते हुए कहा कि लोकतंत्र का ये मंदिर जन आकांक्षाओं के लिए और साथ ही विकसित भारत की नींव को अधिक मजबूत बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मंच है। मेरा सभी माननीय सांसदों से विनती है कि वो ज्यादा से ज्यादा तैयारी कर के आएं और सदन में जो भी बिल रखे जाएं उन पर गहरी चर्चा हो पाए। विपक्ष को एडवाइस देते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर मैं वर्तमान चुनाव नतीजों के आधार पर कहूं, तो ये विपक्ष में बैठे हुए साथियों के लिए एक Golden Opportunity की तरह है।

विपक्ष को एडवाइस देते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर मैं वर्तमान चुनाव नतीजों के आधार पर कहूं, तो ये विपक्ष में बैठे हुए साथियों के लिए एक Golden Opportunity की तरह है।  इस सेशन में पराजय का गुस्सा निकालने की बजाय, अगर इस पराजय से सीखकर, पिछले 9 साल में चलाई गई नेगेटिविटी की प्रवृत्ति को छोड़कर इस सत्र में अगर पाजिटिविटी के साथ आगे बढ़ेंगे तो देश उनकी तरफ देखने का दृष्टिकोण को भी बदलने की कोशिश करेगा। देश ने अब नेगेटिविटी को नकारा है। सेशन के प्रारंभ में विपक्ष के साथियों के साथ हमारा विचार विमर्श होता है, सबके सहयोग के लिए हम हमेशा आग्रह करते हैं। इस बार भी यह सभी प्रक्रियाएं को पुरा किया जाएंगा।’

Leave a Reply

Next Post

मिजोरम में 40 सीटों पर मतदान जारी, ZPM शुरुआती रुझान में MNF से आगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 दिसंबर 2023। मिजोरम विधानसभा चुनाव के सोमवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) पर बढ़त बना ली है। टीवी चैनलों के अनुसार, जेडपीएम 11 सीट और एमएनएफ छह […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ