पटना में बड़ा हादसा: पुलिस की जिप्सी पर पलटा हाइवा, तीन जवानों की मौके पर ही मौत, दो गंभीर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 04 जनवरी 2022। मंगलवार सुबह पटना के दानापुर क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक बेकाबू हाइवा टक्कर के बाद पुलिस की जिप्सी पर पलट गया। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य  पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हाइवा ने पुलिस की जिप्सी को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद वह जीप पर पलट गया। हाइवा की चपेट में आने से जिप्सी में सवार पांच पुलिसकर्मी उसमें दब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस की जिप्सी में आग भी लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों ने आग बुझाई।

बताया गया है कि जिप्सी पटना के गर्दनीबाग पुलिस थाने की थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन के नीचे फंसे जवानों को निकाला। गंभीर हालत में दो जवानों को अस्पताल ले जाया गया। तीन पुलिसकर्मियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

CDS बिपिन रावत हेलिकॉप्टर दुर्घटना की जांच रिपोर्ट आई, राजनाथ सिंह को दी जा रही जानकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 जनवरी 2022। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को भारतीय वायु सेना (IAF) से 8 दिसंबर को Mi-17V5 हेलिकॉप्टर दुर्घटना के कारणों के बारे में एक ब्रीफिंग दी। इस हेलिकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 12 […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग