‘तेरा हो जाऊं’ ने बढ़ाया रोमांस का तापमान

शेयर करे

दिल को सुकून देने आया ‘तेरा हो जाऊं’

इस गर्मी का सबसे खूबसूरत लव एंथम बना ‘तेरा हो जाऊं’

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 09 मई 2026। कभी-कभी कुछ गाने सिर्फ सुने नहीं जाते, महसूस किए जाते हैं  और तेरा हो जाऊं बिल्कुल वैसा ही एहसास लेकर आया है। वरुण धवन और पूजा हेगड़े पर फिल्माया गया यह ट्रैक प्यार की उसी मासूम और खूबसूरत दुनिया में ले जाता है, जहां मुस्कुराहटें बिना वजह चेहरे पर आ जाती हैं। फिल्म जवानी तो इश्क होना है का यह नया गाना रिलीज़ होते ही युवाओं की प्लेलिस्ट का फेवरेट बनता नजर आ रहा है। गाने की सबसे बड़ी ताकत इसकी सादगी और फील-गुड वाइब है। स्टेबीन बेन की दिल छू लेने वाली आवाज़ और जोनीता गाँधी की सॉफ्ट मेलोडी मिलकर इसे बेहद खास बना देती है। वहीं वाइट नॉइज़ कलेक्टवेस का म्यूज़िक मॉडर्न होने के साथ बेहद सुकूनभरा है। वायु के आसान लेकिन दिल में उतर जाने वाले लिरिक्स इस रोमांटिक ट्रैक को और यादगार बनाते हैं।

स्क्रीन पर वरुण और पूजा की केमिस्ट्री इतनी नेचुरल लगती है कि हर फ्रेम में एक प्यारी सी गर्माहट महसूस होती है। बिना किसी ओवरड्रामा के यह गाना प्यार के उस हल्के, खुशहाल एहसास को सेलिब्रेट करता है, जिसे हर कोई जीना चाहता है।

टिप्स म्यूजिक के बैनर तले रिलीज़ हुआ यह गीत डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म जवानी तो इश्क होना है का हिस्सा है, जिसमें वरुण धवन, मृनाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Next Post

'रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत करीब': व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, कहा- इसके लिए पश्चिमी अभिजात वर्ग जिम्मेदार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मॉस्को 10 मई 2026। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विजय दिवस परेड के बाद एक बड़ा दावा किया है। पुतिन का मानना है कि यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने इस युद्ध को भड़काने के लिए पश्चिमी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल