हैदराबाद के सामने चेन्नई की चुनौती, स्टोक्स की वापसी पर नजर; जानें संभावित प्लेइंग-11

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 अप्रैल 2023। आईपीएल में शुक्रवार यानी आज एक बार फिर एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। आईपीएल में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। दोनों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में चेन्नई के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स वापसी करेंगे। स्टोक्स पिछले कुछ दिनों से पैर की चोट के कारण तीन मैचों में नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब चेन्नई का ये धाकड़ खिलाड़ी पूरी तरह फिट नज़र आ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि स्टोक्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर नज़र आएंगे।  

घरेलू मैदान पर चन्नई को हराना बड़ा मुश्किल:

बता दें चेन्नई सुपर किंग्स को उनके होमग्राउंड पर हराना किसी भी टीम के लिए बड़ा मुश्किल कार्य है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद धोनी की टीम अपने घरेलू मैदान पर लौट रही है। ऐसे में आज होने वाले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती रहने वाली होगी। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स का दारोमदार हैरी ब्रुक और एडेन मारक्रम पर टिका होगा। अगर उनका बल्ला चलता है तो फिर चेन्नई के लिए भी काफी मुश्किल हो सकती है।   

अंक तालिका में 9वें स्थान पर है सनराइजर्स:

बता दें इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी ख़राब है। सनराइजर्स ने अब तक खेले गए मैचों में से सिर्फ दो में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में वह 9वें स्थान पर है। ऐसे में आज होने वाले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हर हाल में जीत की दरकरार होगी। अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई और हैदराबाद के बीच हुए 18 मुकाबलों में से 13 बार चेन्नई ने जबकि पांच बार हैदराबाद ने जीत दर्ज की है।   

आज के मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे, ऋतुराज, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना और आकाश सिंह

सनराइजर्स हैदराबाद: हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, वाशिंगटन सुंदर, आदिल राशिद/अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मयंक मारकंडे

Leave a Reply

Next Post

मन की बात के 100वें एपिसोड को सेलिब्रेट करने की तैयारी...जारी किए जाएंगे खास सिक्के

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का इस बार 100वां एपिसोड होगा। पीएम मोदी ने अपने पिछले मन की बात कार्यक्रम में 100वें एपिसोड को लेकर लोगों की उत्सुकता पर बात की थी। पीएम मोदी ने बताया कि कुछ […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां