राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अरपा महोत्सव का किया शुभारंभ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 10 जनवरी 2021। राजस्व एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर शासकीय मल्टीपरपज स्कूल मैदान पेंड्रा में अरपा महोत्सव का शुभारंभ किया। राजस्व मंत्री ने कहा कि गौरेला पेंड्रा मरवाही नवगठित जिला है और इस जिले से अरपा नदी का उद्गम है। उन्होंने कहा कि जिला गठन के समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरपा महोत्सव के आयोजन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि नए जिले के गठन के बाद पहली बार जिले में अरपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

अरपा महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर जिले में विविध आयोजन किए गए हैं। इसी क्रम में 7 फरवरी को केवची से गगनई तक आयोजित होने वाले अरपा सायकल राईडिंग में कलेक्टर एसपी सहित प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए हुए साइकिलिस्ट प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि जब पहले साल अरपा महोत्सव को लेकर इतना अच्छा माहौल है इतने अच्छे ढंग से अरपा महोत्सव मनाया जा रहा है। आने वाले वर्षो में और व्यवस्थित और भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला गठन के बाद से जिले का नाम प्रदेश और देश में एक मिसाल की तरह साबित हो इसके लिए सभी जिले वासियों को मिलकर प्रयास करना होगा। शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जिला गठन के लिए, विकास की एक नई दिशा देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, मरवाही जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी पेंड्रा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा बबलू मरावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जालान, गौरेला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री राठौर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

10 महीने बाद दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत नहीं, केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को दी बधाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 फरवरी 2021। कोरोना से जंग में आज दिल्ली के बेहद ही सुखद समाचार है. लगभग 10 महीनों की कोरोना की तबाही के बाद आज ऐसा दिन आया है जब दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक भी मौतें नहीं हुई […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं