कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए आज हो रहा मतदान, सोनिया गांधी चुनाव से खुश हैं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2022। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। पार्टी चीफ पोस्ट के लिए सीनियर नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज वोट डालने के लिए नई दिल्ली स्थित पार्टी ऑफिस पहुंचीं। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि ‘क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष पर को लेकर हो रहे चुनाव से खुश हैं?’ इस पर उन्होंने कहा कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं।

सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में मतदान किया। उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वोट डाला। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया। पार्टी मुख्यालय में पी चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान किया। उनके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश, अजय माकन, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी, विवेक तन्खा और कई अन्य लोगों ने वोट डाला।

कांग्रेस को गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में आमने-सामने हैं। इस चुनाव के बाद पार्टी को 24 से अधिक वर्षों में एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस के करीब 9 हजार से अधिक निर्वाचक (डेलीगेट) आज पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करेंगे।

अध्यक्ष पद का पिछला चुनाव सोनिया ने जीता
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पिछली बार चुनाव 2000 में हुआ था, जब जितेंद्र प्रसाद को सोनिया गांधी के हाथों जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। 

Leave a Reply

Next Post

ऑपरेशन गंगा: जब प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन और जेलेंस्की से कहा- 'हमारे बच्चे फंसे हैं', विदेश मंत्री ने बताया वाकया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2022। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन गंगा’ को याद किया। उन्होंने गुजरात के सूरत में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युद्धग्रस्त क्षेत्र से भारतीय छात्रों […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण