बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 धमतरी, 19 सितंबर 2026। धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में खुद को बजरंग दल और पुलिसकर्मी बताकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 3 मार्च 2026 को प्रार्थी देवेंद्र कुमार मारकंडे, निवासी छाती, थाना कुरुद, अपने साथियों फगेश्वर कुमार, लक्ष्मण यादव, लीलेश कुमार और दुर्गेश कुमार के साथ पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 एमक्यू 1589 से बछड़ों को लेकर मुड़केरा जा रहे थे।

इसी दौरान आलेखुंटा-सिंगपुर मार्ग पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 05 एपी 6389 में सवार आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने खुद को बजरंग दल और पुलिसकर्मी बताकर उन्हें डराया-धमकाया और मारपीट की।

अपहरण कर रास्ते में कराए पैसे ट्रांसफर
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने प्रार्थी को जबरन अपने साथ कार में बैठाया और दुगली की ओर ले गए। रास्ते में उससे 13 हजार 800 रुपये नगद ले लिए गए। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से 30 हजार रुपये भी जबरन ट्रांसफर करवाए गए। शिकायत के बाद मगरलोड पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पहले तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने ओमकार कुर्रे (40), चांद कुर्रे (19) और राहुल कुर्रे (26), सभी निवासी ग्राम पाईकभाठा, थाना सिहावा, को गिरफ्तार किया था। तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। वहीं मामले में फरार चल रहे विकास आडिल (22) और साहिल अली (23), दोनों निवासी ग्राम पाईकभाठा, की तलाश जारी थी।

मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी पकड़ाए
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों फरार आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर विकास आडिल और साहिल अली को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

7.58 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों से नगदी, मोबाइल फोन और कार समेत कुल 7.58 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश

शेयर करेपुलिस ने फटकारी लाठियां; भीड़ हुई तितर बितर इंडिया रिपोर्टर लाइव आगर मालवा, 19 सितंबर 2026। जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता मंदिर के पास उफनते बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन […]

You May Like

21 सितंबर से छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल....|....नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश....|....बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट....|....सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप....|....सालभर में ही धंस गया रेलवे अंडरब्रिज....|....मुखिया के घर मिला अवैध हथियारों का जखीरा, दो पिस्टल समेत चार हथियार बरामद; दो गिरफ्तार....|....मोती नगर में सिलिंडर धमाके से मकान में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत....|....उरई-बारा हाईवे 2,440 करोड़ में होगा छह लेन, 4 नवंबर को खुलेंगे टेंडर....|....किसानों को मिलेगी मुफ्त बीज मिनी किट....|....लखनऊ के ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर नहीं पहुंच रहे आवेदक