छत्तीसगढ़-ओडिशा के साथ 17 राज्यों में मानसून की धमक, कई राज्यों में झमाझम बारिश; पहाड़ों पर बर्फबारी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 मई 2025। देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे दक्षिण भारत, आंशिक मध्य भारत और पूर्वोत्तर के बाद बुधवार को मानसून ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी दस्तक दे दी। दोनों राज्यों में क्रमश: 12 और 13 दिन पहले मानसून के पहुंचने के साथ ही कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है, वहीं राजस्थान सहित कई हिस्सों में अभी गर्मी और उमस से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। शिमला में बारिश के साथ ओले गिरे, लेकिन ऊना में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मानसून के समय से पहले पहुंचने के साथ ही अब 17 राज्यों में इसने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने ओडिशा में अगले चार से पांच दिन भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर निम्न दबाव का क्षेत्र है। इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना है। 30 मई तक पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान पश्चिमी तट (केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा) में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

मुंबई में बारिश का यलो अलर्ट
महाराष्ट्र के मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ में जबर्दस्त बारिश जारी है। मौसम विभाग ने मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, भारी बारिश के कारण बदलापुर, उल्हासनगर, कल्याण, डोंबिवली और ठाणे के अलग-अलग इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में अगले तीन दिन गर्मी का रेड अलर्ट
राजस्थान में एक ओर जहां बूंदी जिले में तेज गर्मी पड़ रही है। वहीं, उदयपुर, चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा में बारिश हो रही है। पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी का दौर अगले तीन दिन और जारी रहने की संभावना है। जैसलमेर में बुधवार को धूलभरी आंधी चली। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान, विशेषकर सीमावर्ती इलाकों में अगले तीन दिन के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मिजोरम में बृहस्पतिवार को आंधी, बिजली कड़कने के साथ बहुत तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। राज्य आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने एक नोटिस जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

शिमला समेत छह जिलों में आज अंधड़-बारिश का अलर्ट
हिमाचल में मौसम विभाग के अलर्ट के बीच बुधवार को सात जिलों में बारिश हुई। राजधानी शिमला और धर्मशाला में झमाझम बारिश के साथ ओले भी बरसे। वहीं, कुल्लू-लाहौल की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री पार हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने छह पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी और कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार को नाहन, भुंतर, मंडी, चंबा, कल्पा, कांगड़ा, धौलाकुआं और बजौरा में बारिश हुई। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की चोटियों पर भी ताजा बर्फबारी हुई। बारिश होने से मुख्यमंत्री की शाई रोपा में हुई जनसभा प्रभावित हुई। भारी बारिश के चलते उन्हें अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा।

कोयंबटूर और नीलगिरी जिलों में तेज बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कोयंबटूर और नीलगिरी जिलों में 29 और 30 मई के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा डिंडिगुल, तिरुपुर, थेनी, तिरुनलवेली और कन्याकुमारी जिलों के लिए भी भारी से बेहद भरी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के अनुसार, भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वर्षा दीर्घावधि औसत की 106 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। यह अनुमान अप्रैल अपडेट में लगाए गए 105 प्रतिशत के पूर्वानुमान से अधिक है। भारत में दीर्घावधि औसत वर्षा 868.6 मिमी है। आईएमडी ने कहा कि मानसून सीजन (जून से सितंबर) 2025 के दौरान पूरे देश में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर के इस इलाके में आतंकियों की हलचल, दहशत में आए लोग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हीरानगर 29 मई 2025। जम्मू-कश्मीर के हीरानगर इलाके के चड़वाल गांव के पास तरनाह नाले में संदिग्ध गतिविधि देखी गई है। स्थानीय लोगों ने जब कुछ अजीब हरकतें देखीं तो इसकी जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार