‘लेटर फ्रॉम सुरेश’ के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 20 अप्रैल 2024। राजकुमार हिरानी बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद सबसे पसंदीदा डायरेक्टर्स में से एक हैं, जिनकी फिल्में दर्शकों के दिलों में जगह बना लेती हैं। उनकी फिल्में देखकर दिल खुश हो जाता है। राजकुमार हिरानी में इंडस्ट्री में अपनी गलत जगह बनाई है पर अब उनके बेटे वीर हिरानी का वक्त आ गया है कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करें। जी हां! उनके बेटे वीर थिएटर के दिग्गज फिरोज अब्बास खान द्वारा डायरेक्ट की गई ‘लेटर फ्रॉम सुरेश’ के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वीर हिरानी तैयार हैं, लेटर फ्रॉम सुरेश के साथ इंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने के लिए, जिसे थिएटर के दुनिया के दिग्गज कहे जाने वाले डायरेक्टर फिरोज अब्बास खान द्वारा डायरेक्ट किया गया है। ये कहानी बेहद खूबसूरत है, क्योंकि यह किरदारों के जरिए इंसानी रिश्तों की एक भयानक लेकिन आकर्षक दास्तान को बयां करती है।

इंडिया में पहली बार प्रेजेंट की जाने वाली राजीव जोसेफ की ‘लेटर फ्रॉम सुरेश’ एक अनोखा ड्रामा है, जो चार अनोखे किरदारों की कहानी कहती है, जो प्यार, नुकसान, कोमलता के साथ इंसानी रिश्तों की तड़प से बंधे हुए हैं।  बता दें कि, वीर हिरानी हाल ही में प्रतिष्ठित  (रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट) से ग्रेजुएट हुए हैं। वीर अपने टीनएज से ही शॉर्ट फिल्में बनाते आ रहे हैं।दिलचस्प बात यह है कि वीर हिरानी रिटर्न गिफ्ट के साथ अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर चुके हैं। उनकी इस फिल्म का हैदराबाद के 18वें एडिशन ऑफ द इंटरनेशनल चिल्ड्रंस फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में प्रीमियर किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी के बंगलूरू आने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बंगलूरू 20 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगलूरू आने वाले हैं। वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, पीएम के पहुंचने से पहले ही यहां हंगामा शुरू हो गया। अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध- प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और कार्यकर्ताओं को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल