विराट को पहले नहीं दी गई थी सूचना, एक ट्वीट से चली गई कोहली की वनडे कैप्टेंसी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2021। बीसीसीआई ने बीते बुधवार को विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को एकदिवसीय की कप्तानी सौंपी। भारतीय मीडिया के मुताबिक विराट को कप्तानी से हटाना अपरिहार्य था। क्योंकि विराट ने टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वनडे की कप्तानी छोड़ने से इनकार कर दिया था। विराट ने टी-20 विश्व कप से पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे। भारत विश्व कप में पहले चरण से बाहर हो गया था। 

वनडे में कप्तानी करना चाहते थे विराट

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने घोषणा की कि आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रोहित शर्मा वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। इसके साथ ही विराट की वनडे कप्तानी पर विराम लग गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने रोहित शर्मा को एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में टीम के कप्तान के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से ऐसा कहा जा रहा था कि विराट वनडे की कप्तानी छोड़ने के इच्छुक नहीं हैं। बोर्ड इस बात का इंतजार कर रहा था कि विराट अपनी इच्छा से वनडे की कप्तानी छोड़ दें लेकिन उनके द्वारा ऐसा नहीं करने पर बीसीसीआई की चयन समिति ने कोहली को खुद हटाने का फैसला किया।

टी-20 विश्व कप में शुरुआती मैच हार गई थी टीम इंडिया

अक्टूबर-नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। 24 अक्तूबर के खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को पांच विकेट से हराया था। लगातार दो मैच हारने के बाद भारत टी-20 कप के पहले राउंड से बाहर हो गया था। 

Leave a Reply

Next Post

धोखाधड़ी: केवाईसी अपटेड के नाम विनोद कांबली से ठगी, पूर्व क्रिकेटर से जालसाजों ने उड़ाए लाखों

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 दिसंबर 2021। भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली जालसाजों के हाथ ठगी का शिकार हो गए। इस दौरान धोखाधड़ी करने वालों ने उनके एक लाख से ज्यादा रुपये उड़ा दिए। इस घटना को लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अनजान व्यक्ति के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां