‘सीएम योगी की मां, हमारी भी मां’- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हरदोई 10 मार्च 2026। बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी ने अब एक बड़ा रूप ले लिया है। इस मुद्दे पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कड़ा रुख अपनाया है। हरदोई पहुंचे स्वामी जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मातृशक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

‘खबरदार! दोबारा ऐसी हिमाकत न हो’
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मौलाना के बयान को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की मां सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि हम सबकी मां हैं। समाज में बैठी हर महिला हमारी मातृशक्ति है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में खबरदार कहते हुए नसीहत दी कि भविष्य में ऐसी बयानबाजी से दूर रहें, क्योंकि यह ना केवल अपमानजनक है बल्कि समाज के भाईचारे को भी खत्म करती है।

पिता से 100 गुना बड़ा है मां का दर्जा
स्वामी जी ने संस्कृत के श्लोक “पितुः शतगुणी माता गौरवेणातिरिच्यते” का उदाहरण देते हुए समझाया कि शास्त्रों में माता का स्थान पिता से सौ गुना ऊपर माना गया है। उन्होंने कहा कि चाहे पंडित हो या मौलाना, मां के खिलाफ बोलना उनके अपने धर्म को छोटा बनाता है। इस्लाम में भी मां का दर्जा ऊंचा है, फिर ऐसे अपशब्द क्यों? मुस्लिम समाज को अपने धर्मगुरुओं को मर्यादा में रहने की सीख देनी चाहिए।

काशी से लखनऊ तक धर्मयुद्ध
आपको बता दें कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा पर हैं। यह यात्रा 7 मार्च को काशी (वाराणसी) से शुरू हुई है। 11 मार्च को लखनऊ में एक बड़ी धर्मसभा का आयोजन होना है। इसी यात्रा के दौरान हरदोई प्रवास पर उन्होंने यह तीखा बयान दिया, जिसकी गूँज पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है।

Leave a Reply

Next Post

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मार्च 2026। आने वाले दशकों में भारत की प्रगति इस बात पर निर्भर करेगी कि विश्वविद्यालय समाज, उद्योग और सरकार के लिए ज्ञान को कितनी प्रभावी रूप से समाधानों में बदल पाते हैं। इसी जिम्मेदारी को दर्शाते हुए गिटम यूनिवर्सिटी ने 4 से 6 मार्च […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल