कांग्रेस सरकार ‘मजबूर सरकार’ थीं, जबकि मोदी सरकार ‘मजबूत सरकार’ है: नड्डा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मई 2024। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकारें “मजबूर सरकार” थीं, जबकि नरेन्द्र मोदी सरकार “मजबूत सरकार” है। राष्ट्रीय राजधानी में चुनावी सभाओं में उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने हर मौके पर झूठ बोला। आप सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले का जिक्र करते हुए भाजपा प्रमुख ने कहा, ”यह घटना (मालीवाल पर हमला) किसी तरह सामने आ गई और इसीलिए इसने हमारा ध्यान खींचा। हमें नहीं पता कि दूसरों के साथ ऐसी कितनी घटनाएं हुई हैं।

भाजपा प्रमुख ने कहा, “केजरीवाल चार दिनों तक चुप रहे और माइक्रोफोन को एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाते रहे, जो स्पष्ट रूप से उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है।” नड्डा ने दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ रोड शो किया और चांदनी चौक से उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल के समर्थन में पीतमपुरा में एक चुनावी सभा को भी संबोधित किया। स्थानीय जाट सभा ने जाट चौपाल में नड्डा और बिधूड़ी दोनों का अभिनंदन किया। 

Leave a Reply

Next Post

कंगना का विक्रमादित्य पर तंज, कहा- बिगड़ैल शहजादे को नहीं पता कि क्या होता है महिलाओं का सम्मान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मई 2024। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार कंगना रनौत ने मंगलवार को कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह को “बिगड़ैल शहजादा” करार देते हुए कहा कि शायद उनकी मां ने उन्हें महिलाओं का सम्मान […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग