मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता के बिगड़े बोल, कहा- तालिबान ने पूरी दुनिया की सबसे मजबूत सेना को धूल चटाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 18 अगस्त 2021. अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने बयान जारी कर कहा कि तालिबान ने पूरी दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं को धूल चटाई है. उन्होंने आगे कहा कि इन नौजवानों ने काबुल की जमीन को चूमा है.इससे पहले समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने भी विवादित बयान दिए थे.

अफगानिस्तान पर कब्जे को लेकर मौलाना सज्जाद नोमानी ने अल्लाह का शुक्रिया कहते हुए कहा, ‘अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जा जायज है और हिंदुस्तान का मुसलमान तालिबान को सलाम करता है. पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे एक निहत्थी कौम ने दुनिया की सबसे मजबूत फौजों का मुकाबला किया और काबुल के महल में वे दाखिल हुए. उनमें किसी भी तरह का घमंड नहीं था और बड़े बोल नहीं थे. एक बार फिर यह तारीख रकम हुई है.’

इससे पहले उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने विवादित बयान दिया था, जिसके लिए उनके खिलाफ राजद्रोह के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे की तुलना ने भारत के ब्रिटिश राज से की थी और कहा था कि कि हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद करा लिया. शफीकुर रहमान बर्क ने तालिबान की तारीफ करते हुए कहा, ‘इस संगठन ने रूस, अमेरिका जैसे ताकतवर मुल्कों को अपने देश में ठहरने नहीं दिया.’

Leave a Reply

Next Post

किंजल का बॉस अनुपम के थप्पड़ से गिरेगा नीचे, जानें फिर क्या होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 18 अगस्त, 2021. रुपाली गांगुली, मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे स्टारर फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में अब नए ट्विस्ट आने वाले हैं. अनुपमा के घर में ड्रामा न हो क्या ऐसा हो सकता है? अनुपमा के घर का किस्सा एक नया मोड़ लेने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं