गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, आग लगने से तीन की मौत, 15 लोग झुलसे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पंचमहल 16 दिसम्बर 2021। गुजरात के पंचमहल जिले में फ्लोरा केमिकल्स फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हो गया है. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 कर्मचारी घायल हो गए हैं. आनन-फानन में हादसे की जानकारी पुलिस औऱ फायर ब्रिगेड को दी गई है. सूचना पाकर पुलिस और दमकलकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए. आग बुझाने के प्रयास जारी हैं. फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी हैं. बता दें कि फ्लोरो केमिकल्स फैक्ट्री में 16 दिसम्बर को सुबह करीब 10 बजे के आसपास तेज धमाके के साथ एक विस्फोट हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी गई है. विस्फोट से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. 

पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा कि विस्फोट घोघंबा तालुका के रंजीतनगर गांव के पास स्थित गुजरात फ्लोरो केमिकल्स लिमिटेड (GFL) के रासायनिक निर्माण संयंत्र में हुआ. हादसा विस्फोट काफी भयानक था. इससे हड़कंप मच गया. 

फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया गया

पाटिल ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है. हादसे में तीन लोगों की मौत और करीब 15 कर्मचारी कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. इसमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं. मौके पर टीम लगी हुई है जो कि लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में जीवित बचे लोगों और घायलों की तलाश की जा रही है. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है. 

Leave a Reply

Next Post

भोपाल एयरपोर्ट पहुंचा ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर, अधिकारियों-मंत्रियों दी श्रद्धांजलि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 16 दिसम्बर 2021 । तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया. वहीं, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को भोपाल कार्गो एयरपोर्ट पर […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग