राष्ट्रीय कृषि विकास रफ्तार योजना के तहत जिले के किसानों को पैक हाऊस निर्माण करने के लिए सुनहरा अवसर : धनंजय सिंह ठाकुर

indiareporterlive
शेयर करे

सत्ता तो गई लेकिन रमन भाजपा का अहंकार नही गया

डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते 15 साल तक रावण जलाये लेकिन खुद के भीतर बैठे अहंकार को नही मार पाए

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 अक्टूबर 2020। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता 15 साल तक रमन भाजपा के अहंकारी शासनकाल को बर्दास्त किया है। उस दौरान किस प्रकार से किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, छात्रों पर अत्याचार होते रहे थे। आदिवासियों के जमीन को छिनने के लिए किस प्रकार से रावण राज की तरह कुरीतियां अपनाई जाती रही, किसानों आदिवासियो को डराया धमकाया, प्रताड़ित किया गया। फर्जी मामलों में फंसाकर कर जेल में बंद कर दिये जाते थे। किसानों, मजदूरों, छात्रों के नाम से योजना बनाकर कमीशन खोरी, भ्रष्टाचार किया जाता था विकास कार्यों के कागजी योजना बनाकर घोटाले किये जाते थे। गरीबों के मुंह से निवाला छीन कर 36 हजार करोड़ का नान घोटाला किया गया, गरीबों के डीकेएस अस्पताल में भारी घोटालों किया गया। रमन भाजपा के अहंकारी शासनकाल छत्तीसगढ़ की जनता भूली ही नहीं है आज भी उस दौर को याद कर छत्तीसगढ़ की जनता सिहर जाती है, कांप जाती है, भयभीत हो जाती है, डर जाती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सत्ता जाने के बाद भी रमन भाजपा के भीतर अहंकार आज जीवित है मुख्यमंत्री रहते 15 साल तक डॉ रमन सिंह दशहरा उत्सव के दौरान रावण का वध करते रहे लेकिन दुर्भाग्य की बात है खुद के भीतर बैठे अहंकार को खत्म नहीं कर पाए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ खुशहाली के लिए योजना बनाकर काम कर रही है, छत्तीसगढ़ का सर्वहारा वर्ग खुशहाल हो रहा है आबाद हो रहा है। छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार पुर्नजीवित हुआ संरक्षित हुआ। ऐसे में अहंकार से ग्रसित डॉक्टर रमन सिंह को छत्तीसगढ़ के खुशहाली पच नहीं रही है। भाजपा और रमन सिंह को पीड़ा हो रही है।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर अमर्यादित अशोभनीय टीका टिप्पणी कर रमन सिंह ने अपने मानसिक दिवालियापन को उजागर किया है। 

Leave a Reply

Next Post

आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा: अवैध मदिरा के विक्रय और परिवहन पर हो सख्त कार्रवाई : समीक्षा बैठक में कार्यो को समयावधि में पूरा करने के निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 अक्टूबर 2020। प्रदेश के उद्योग मंत्री तथा धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज धमतरी प्रवास के दौरान उद्योग और आबकारी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उद्योग विभाग के तहत संचालित मुख्यमंत्री […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां