सकरी लैंडफिल साइट का मंत्री ने किया निरीक्षण : गुणवत्ता के साथ ‘वेस्ट रिसाइकलिंग प्लांट‘ समय-सीमा में तैयार करने के निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर : नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने मंगलवार को सकरी ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के संकलन के लिए वैज्ञानिक पद्धति से की जा रही व्यवस्थाओं और बन रहे वेस्ट रिसाइक्लिंग प्लांट का निरीक्षण किया। डॉ. डहरिया ने इस दौरान निर्देशित किया है कि गुणवत्ता के साथ वेस्ट रिसाइक्लिंग प्लांट समय-सीमा में तैयार हो। साथ ही इस संयंत्र का संचालन सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने विशेष तौर पर अधिकारियों से कहा कि समीपवर्ती क्षेत्रों के निवासियों को इस डंपिंग साइट के कारण बदबू व किसी तरह की गंदगी का सामना न करना पड़े इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।

मंत्री डॉ. डहरिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र से निकलने वाले अपशिष्ट सकरी में बनाए गए लैंडफिल साइट पर डाले जा रहे हैं। लगभग 68 एकड़ क्षेत्र में फैले सकरी ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे का संकलन वैज्ञानिक पद्धति से किया जा रहा है, ताकि अपशिष्ट से निकलने वाले हानिकारक तत्व भू-गर्भीय जल की गुणवत्ता को प्रभावित न कर सकें। उन्होंने साइंटिफिक लैंडफिल के तहत बन रहे सेल का भी निरीक्षण मंत्री किया। उन्होंने निर्देशित किया है कि लैंडफिल लाइनिंग के दौरान यह ध्यान रखें कि भू-गर्भीय जल की गुणवत्ता प्रभावित न हो।

उन्होंने निर्माणाधीन कचरा निष्पादन संयंत्र की स्थापना में तेजी लाने और समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कार्य एजेंसी को दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समीपवर्ती क्षेत्रों के निवासियों को इस डंपिंग साइट के कारण बदबू व किसी तरह की गंदगी का सामना न करना पड़े इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Next Post

सबरीमाला मंदिर के लिए अलग से कानून लाए केरल सरकार: सुप्रीम कोर्ट

शेयर करेनई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार से कहा है कि वो 4 हफ्ते में सबरीमाला अयप्पा मंदिर प्रशासन और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए अलग से क़ानून पेश करें. कोर्ट ने पिछले साल अगस्त में केरल सरकार को सबरीमला मन्दिर के नया कानून लाने के लिए कहा था, लेकिन राज्य […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़