सबरीमाला मंदिर के लिए अलग से कानून लाए केरल सरकार: सुप्रीम कोर्ट

indiareporterlive
शेयर करे

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार से कहा है कि वो 4 हफ्ते में सबरीमाला अयप्पा मंदिर प्रशासन और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए अलग से क़ानून पेश करें. कोर्ट ने पिछले साल अगस्त में केरल सरकार को सबरीमला मन्दिर के नया कानून लाने के लिए कहा था, लेकिन राज्य सरकार ने त्रावनकोर- कोचीन रिलीजियस इंस्टिट्यूशन एक्ट का ड्राफ्ट पेश किया. दरअसल सरकार सबरीमाला और बाकी मंदिरों के लिए संयुक्त रूप से क़ानून लाना चाह रही थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर एतराज जाहिर किया.

सकरी लैंडफिल साइट का मंत्री ने किया निरीक्षण : गुणवत्ता के साथ ‘वेस्ट रिसाइकलिंग प्लांट‘ समय-सीमा में तैयार करने के निर्देश

कोर्ट ने कहा, ‘सबरीमाला मन्दिर के लिए अलग से क़ानून होना चाहिए. कोर्ट ने सरकार को क़ानून लाने के लिए अगले साल जनवरी के तीसरे हफ्ते तक का वक़्त दिया है.’ त्रावणकोर – कोचीन रिलीजियस इंस्टिट्यूशन एक्ट में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित संसोधन के मुताबिक मन्दिर सलाहकार समिति में महिलाओं के लिए एक तिहाई कोटा आरक्षित किये जाने का प्रावधान रखा गया है. 

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि समिति में महिलाओं को एक तिमाही जगह किस आधार पर दी जा रही है, जबकि सुप्रीम कोर्ट में 7 जजों की बेंच को धार्मिक परंपराओं से जुड़े बड़े संवैधानिक पहलुओं पर सुनवाई करनी है. केरल सरकार ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के सात जजों की बेंच 10 से 50 साल उम्र की महिलाओं की सबरीमला मन्दिर में एंट्री पर बैन लगाने का फ़ैसला सुनाती है तो 50 साल से ज़्यादा उम्र की महिलाओं को मन्दिर सलाहकार समिति में जगह दी जाएगी. 
जस्टिस गवई ने टिप्पणी की पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फैसले के मुताबिक अभी मन्दिर में महिलाओं की एंट्री पर कोई प्रतिबंध नहीं है. 

Leave a Reply

Next Post

गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा पर संसद में बवाल, बीजेपी सांसद ने कहा- मौत से डर कैसा? दिग्विजय बोले- PM भी हटा लें सुरक्षा

शेयर करेनई दिल्ली. कांग्रेस ने राज्यसभा में बुधवार को गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा कवर वापस लेने का मुद्दा जोर शोर से उठाया. कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस लेने को लेकर सरकार से सवाल किए. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने राज्यसभा में कहा कि सरकार बदले की […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही