डीजीपी को लेकर बीजेपी सांसद के बयान पर चिदंबरम बोले- अब अर्थव्यवस्था को भगवान बचाए

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली: जेल में बंद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला है. चिदंबरम ने  भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की GDP को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब देश की अर्थव्यवस्था को भगवान बचाए. उन्होंने ट्वीट किया, ”जीडीपी के आंकड़ों का कोई मतलब नहीं रह गया, निजी कर में कटौती होगी, आयात शुल्क में बढ़ोतरी की जाएगी. सुधार को लेकर भाजपा के ये विचार हैं.”


 गौरतलब है कि कार्पोरेट कर में कटौती से जुड़े संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान दुबे ने सोमवार को लोकसभा में कहा था कि जीडीपी को रामायण और महाभारत मान लेना उचित नहीं है तथा अब भारत के लिए जीडीपी का कोई मतलब नहीं रह गया है

बता दें कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम 21 अगस्त 2019 से जेल में बंद हैं. चिदबंरम को पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया था बाद में कोर्ट के आदेश के बाद ED को सौप दिया गया था. हालांकि जेल में रहने के बाद भी पूर्व वित्त मंत्री लगातार सरकार पर हमलावर रहे हैं, कुछ दिन पहले उन्होंने  चुनावी बॉन्ड को लेकर भी सरकार पर हमला बोला था उन्होंने कहा था कि चुनावी बॉन्ड दशक का सबसे बड़ा घोटाला है

Leave a Reply

Next Post

अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नए बूस्ट डोज की तैयारी

शेयर करेनई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्रोथ की रफ्तार को फिर से तेज करने के लिए नए आर्थिक सुधार शुरू करने की बात कही है. इंडिया स्वीडन बिजनेस समिटको संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने आगे कहा कि भारत को अधिक आकर्षक निवेश स्थल बनाने के लिए सरकार और सुधारों के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग