फैक्टरी में काम करने वाले बिहार के एक मजदूर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुर्ग 08 नवंबर 2025। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हत्या की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रानीतराई में पिछले सप्ताह दो हत्याओं के बाद, अब उतई थाना क्षेत्र से एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। डुमरडीह स्थित पांडेय प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने वाले बिहार के एक मजदूर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में आरा मिल संचालक विजय पांडेय के रिश्तेदार अटल पांडेय सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

यह घटना पांडेय प्लाईवुड फैक्टरी के संचालक के रिश्तेदार अटल पांडेय और उसके चार साथियों द्वारा की गई। मृतक की पहचान गया, बिहार के ग्राम केर निवासी राहुल कुमार रजक के रूप में हुई है, जो अपने भाईयों सोनू कुमार और सिंटू कुमार के साथ इसी प्लाईवुड फैक्टरी में प्लाई बनाने का काम करता था। 

पुलिस के अनुसार, कुछ दिनों पहले मिल संचालक विजय पांडेय के साले अटल पांडेय का राहुल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद राहुल और उसके साथियों को काम से निकाल दिया गया था। बुधवार को जब हिसाब-किताब का निपटारा हो गया, तो सोनू कुमार, सिंटू कुमार और अन्य श्रमिक दूसरी आरा मिल में काम करने चले गए। हालांकि, राहुल डुमरडीह स्थित विजय पांडेय की आरा मिल के स्टॉफ क्वार्टर में ही रुक गया।

इसकी जानकारी मिलते ही मिल संचालक का रिश्तेदार अटल पांडेय, राहुल सिंह, अक्षय यादव, अमरनाथ प्रजापति और अंजनी सिंह के साथ वहां पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने राहुल को जान से मारने के मकसद से लात, घूसे और लाठी-डंडों से जमकर पीटना शुरू कर दिया। इस निर्मम पिटाई से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में उतई बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए।

Leave a Reply

Next Post

अरनपुर आईईडी ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, सुकमा और दंतेवाड़ा में 12 ठिकानों पर छापा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सुकमा 08 नवंबर 2025। दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए भीषण नक्सली हमले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में एक साथ 12 स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई 26 अप्रैल 2023 को हुए उस […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर